फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Argentina will no longer be a part of the World Health Organization' President Javier Milei declares

Argentina: 'WHO का हिस्सा नहीं रहेगा अर्जेंटीना', राष्ट्रपति माइली का एलान; क्या इसका ट्रंप के फैसले से संबंध?

Thu, 06 Feb 2025 09:58 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, ब्यूनस आयर्स
पीटीआई, ब्यूनस आयर्स Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 06 Feb 2025 09:58 AM IST
सार

डब्ल्यूएचओ से एक और सदस्य देश के बाहर चले जाने से वैश्विक स्वास्थ्य में सहयोग और अधिक कम हो जाएगा। हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन को 2024-2025 के लिए अनुमानित 6.9 अरब डॉलर बजट में से अर्जेंटीना से केवल लगभग 80 लाख अमेरिकी डॉलर मिलने की अपेक्षा की गई थी।

विज्ञापन
Argentina will no longer be a part of the World Health Organization' President Javier Milei declares
इटली की राष्ट्रपति जॉर्जिया मेलोनी के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति हावियर मिलेई (फाइल फोटो)। - फोटो : X/Giorgia Meloni

विस्तार

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ आने रिश्ते खत्म करने का एलान कर दिया है। उन्होंने कई मतभेदों की वजह से संयुक्त राष्ट्र एजेंसी से अपने देश के हटने का आदेश दिया है। राष्ट्रपति जेवियर माइली का फैसला उनके साथी और मित्र देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश से मिलता जुलता है। ट्रंप ने 21 जनवरी को पदभार ग्रहण करने के पहले ही दिन एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर कर अमेरिका को डब्ल्यूएचओ से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।

विज्ञापन


वैश्विक स्वास्थ्य में सहयोग और अधिक कम होगा
डब्ल्यूएचओ से एक और सदस्य देश के बाहर चले जाने से वैश्विक स्वास्थ्य में सहयोग और अधिक कम हो जाएगा। हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन को 2024-2025 के लिए अनुमानित 6.9 अरब डॉलर बजट में से अर्जेंटीना से केवल लगभग 80 लाख अमेरिकी डॉलर मिलने की अपेक्षा की गई थी।
विज्ञापन


अर्जेंटीना की दलील
अर्जेंटीना के प्रवक्ता मैनुअल एडोर्नी ने ब्यूनस आयर्स में कहा कि अर्जेंटीना का फैसला खासकर कोविड-19 महामारी के दौरान स्वास्थ्य प्रबंधन में गहरे मतभेदों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि उस समय डब्ल्यूएचओ के दिशा-निर्देशों के कारण मानव जाति के इतिहास में सबसे बड़ा बंद हुआ। डब्ल्यूएचओ के पास देशों को विशिष्ट स्वास्थ्य कार्रवाई करने के लिए बाध्य करने का कोई अधिकार नहीं है। संगठन के दिशा-निर्देशों और सिफारिशों की अक्सर अवहेलना की जाती है। इसमें कोविड-19 जैसे स्वास्थ्य संकट भी शामिल हैं। हालांकि, एडोर्नी ने यह नहीं बताया कि माइली का निर्णय कब लागू होगा। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए यह भी कहा कि कुछ देशों के राजनीतिक प्रभाव के कारण डब्ल्यूएचओ की स्वतंत्रता में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जेंटीना की घोषणा पर विचार कर रहे:  WHO
डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वह अर्जेंटीना की घोषणा पर विचार कर रहा है। डब्ल्यूएचओ एकमात्र ऐसा संगठन है, जिसे गंभीर स्वास्थ्य संकटों, विशेष रूप से नई बीमारियों के प्रकोप और इबोला, एड्स एवं मंकी पॉक्स सहित मौजूदा स्वास्थ्य खतरों के प्रति वैश्विक प्रतिक्रियाओं के समन्वय का अधिकार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed