फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Approval of $ 500 million loan for Delhi-Ghaziabad-Meerut RRTS

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस के लिए 50 करोड़ डॉलर कर्ज की मंजूरी

Thu, 01 Oct 2020 04:22 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 01 Oct 2020 04:22 AM IST
सार

ब्रिक्स के नव विकास बैंक ने मुंबई मेट्रो के लिए भी कर्ज को दी मंजूरी

विज्ञापन
Approval of $ 500 million loan for Delhi-Ghaziabad-Meerut RRTS
delhi-meerut RRTS (सांकेतिक)

विस्तार

ब्रिक्स देशों के नव विकास बैंक (एनडीबी) ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रिजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) परियोजना के लिए 50 करोड़ डॉलर और मुंबई मेट्रो के लिए 24.1 करोड़ डॉलर कर्ज की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस परियोजना के लिए मंजूर किए गए 50 करोड़ डॉलर का इस्तेमाल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम लि. (एनसीआरटीसी) तीव्र रेल गलियारा के विकास के लिए करेगा। यह गलियारा दिल्ली को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और मेरठ से जोड़ेगा। आरआरटीएस की कुल लंबाई 82.15 किलोमीटर होगी। इसमें 14.12 किलोमीटर भूमिगत और 68.03 किलोमीटर एलीवेटेड होगा। इसमें 25 स्टेशन होंगे। इस पर 180 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेन चल सकेगी। अधिकतम परिचालन गति 160 किलोमीटर होगी। इससे दिल्ली से मेरठ की यात्रा 60 मिनट में की जा सकेगी। 
विज्ञापन


वहीं मुंबई मेट्रो रेल दो परियोजना के लिए 24.1 करोड़ डॉलर के कर्ज का उपयोग मेट्रो रेल लाइन-6 के क्रियान्यवयन में किया जाएगा। इसकी लंबाई करीब 14.47 किलोमीटर है। मुंबई मेट्रो रेल-दो परियोजना का मकसद शहर में यातायात की स्थिति को बेहतर बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed