फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Apple supplier Foxconn seeks cooperation with India in chips and electric vehicles

Foxconn: फॉक्सकॉन ने चिप्स, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए मांगा भारत से सहयोग, सीईओ लियू ने कही बड़ी बात

Mon, 06 Mar 2023 02:53 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, ताइपे
एएनआई, ताइपे Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 06 Mar 2023 02:53 AM IST
सार

फॉक्सकॉन के अध्यक्ष यंग लियू ने कहा कि भारत एक बड़ी आबादी वाला देश है। साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि फॉक्सकॉन कंपनी के लिए लाभकारी विकास के अवसरों की तलाश के लिए स्थानीय सरकार के साथ संवाद करना जारी रखेगी।

विज्ञापन
Apple supplier Foxconn seeks cooperation with India in chips and electric vehicles
फॉक्सकॉन के अध्यक्ष और सीईओ यंग लियू - फोटो : Twitter

विस्तार

ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग दिग्गज कंपनी फॉक्सकॉन इन दिनों चीन से अपने व्यापार को समेटने पर लगी हुई। फॉक्सकॉन लंबे समय से आईफोन का प्रोडक्शन कर रही है। वहीं अब एक रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल आपूर्तिकर्ता फॉक्सकॉन ने कहा है कि वह चिप्स और इलेक्ट्रिक वाहनों जैसे क्षेत्रों में भारतीय साझेदारों का सहयोग चाहती है। फॉक्सकॉन के अध्यक्ष और सीईओ यंग लियू के भारत दौरे के बाद यह बात सामने आई है।

विज्ञापन


चीन में समस्या के बाद भारत आने की राह आसान
रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान की फॉक्सकॉन पिछले साल चीन में गंभीर आपूर्ति व्यवधानों को झेलने के बाद भारत में अपने परिचालन को बढ़ाना चाह रही है। हालांकि, कंपनी ने इस साल की शुरुआत में अच्छा कारोबार किया है। शनिवार को, यंग लियू ने कहा कि उनकी भारत यात्रा ने सेमीकंडक्टर विकास और इलेक्ट्रिक वाहनों जैसे नए क्षेत्रों में साझेदारी को गहरा करने के फॉक्सकॉन के प्रयासों का समर्थन किया।
विज्ञापन


भारत एक बड़ी आबादी वाला देश
फॉक्सकॉन के अध्यक्ष यंग लियू ने कहा कि भारत एक बड़ी आबादी वाला देश है। साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि फॉक्सकॉन कंपनी के लिए लाभकारी विकास के अवसरों की तलाश के लिए स्थानीय सरकार के साथ संवाद करना जारी रखेगी। बता दें कि एपल कंपनी आईफोन बनाने के लिए जानी जाने वाली यह फर्म इलेक्ट्रॉनिक्स के दुनिया के सबसे बड़े अनुबंध निर्माताओं में से एक है। कंपनी अब इलेक्ट्रिक वाहनों सहित अन्य क्षेत्रों में विस्तार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एपल के नए प्लांट के लिए जमीन चिह्नित
फॉक्सकॉन के पहले से ही आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कारखाने हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पांच मार्च को, फॉक्सकॉन ने कर्नाटक में एक बड़े निवेश की घोषणा की, जो एक लाख से अधिक नौकरियां पैदा करेगा। डोड्डाबल्लापुरा और देवनहल्ली तालुक में बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास नए प्लांट के लिए 300 एकड़ भूमि की पहचान की गई है। इस प्लांट में एपल के हैंडसेट को असेंबल किया जाएगा और इसी प्लांट का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक व्हिलकल के प्रोडक्शन के लिए भी होगा।

 यंग लियू ने पीएम मोदी से की थी मुलाकात
अपनी भारत यात्रा के दौरान यंग लियू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने भारत की तकनीक और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ाने से संबंधित विषयों पर चर्चा की। फॉक्सकॉन के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि "यंग लियू के साथ एक अच्छी बैठक हुई। हमारी चर्चाओं में भारत की तकनीक और नवाचार इको-सिस्टम को बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों को शामिल किया गया।


भारत में सेमीकंडक्टर का प्रोडक्शन
हाल ही में आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि वेदांता ग्रुप और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग दिग्गज फॉक्सकॉन गुजरात के धोलेरा में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग के लिए प्लांट की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसकी जानकारी राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed