फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Apple fined 27 lakhs for not keeping personal data on servers made in Russia

Penalty On Apple: एपल ने रूस में बने सर्वरों पर निजी डाटा नहीं रखा तो 27 लाख जुर्माना

Wed, 13 Jul 2022 05:58 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मॉस्को।
एजेंसी, मॉस्को। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 13 Jul 2022 05:58 AM IST
सार

अमेरिकी वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म जूम पर भी 10 लाख रूबल का जुर्माना लगाया गया है। उसे भी स्थानीय डाटा रूस में स्टोर नहीं करने का दोषी पाया गया। यह कार्रवाइयां रूस-यूक्रेन युद्ध के परिपेक्ष्य में देखी जा रही हैं।

विज्ञापन
Apple fined 27 lakhs for not keeping personal data on servers made in Russia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

रूस ने अमेरिकी टेक कंपनी एपल पर 20 लाख रूबल (करीब 27.20 लाख रुपये) जुर्माना लगाया। आरोप थे कि उसने रूसी नागरिकों का निजी डाटा रूस में ही बने सर्वरों पर स्टोर नहीं किया। एपल पर पहली बार रूस में इस प्रकार से जुर्माना लगा है।

विज्ञापन


यहां की तागांस्की जिला अदालत द्वारा लगाया गया जुर्माना हाल में पश्चिमी देशों की टेक कंपनियों पर रूस की सख्ती का हिस्सा है। अमेरिकी वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म जूम पर भी 10 लाख रूबल का जुर्माना लगाया गया है। उसे भी स्थानीय डाटा रूस में स्टोर नहीं करने का दोषी पाया गया। यह कार्रवाइयां रूस-यूक्रेन युद्ध के परिपेक्ष्य में देखी जा रही हैं। यह अमेरिकी कंपनियां लगातार रूस विरोधी रुख अपनाए हुए हैं। जवाब में रूस ने फेसबुक और इंस्टाग्राम को गैर-कानूनी सामग्री फैलाने के लिए जहां प्रतिबंधित कर दिया था, वहीं ट्विटर को ब्लॉक कर रखा है।
विज्ञापन


फरवरी में शुरू हुए विवाद...24 फरवरी को रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद हालात बदले हैं। एपल ने अपनी एपल-पे सेवाएं रूस में बंद कर दीं। उत्पादों की बिक्री और अन्य सेवाएं भी रोक दीं। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

एपल ने दिसंबर 2018 में रूसी जनसंचार नियामक एजेंसी रोस्कोंनेडजोर को बताया कि वह 2014 में बने रूसी कानून के अनुसार स्थानीय नागरिकों का निजी डाटा रूस में ही स्टोर कर रहा है। इस साल फरवरी में अपने अधिकारियों का रूसी कार्यालय भी बनाने वाली एपल पहली कंपनी बनी, जो नए नियमों के अनुसार जरूरी था।

  • रूस ने वेकेशन रेंटल कंपनी एयरबीएनबी, वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी ट्विच, फोटो प्लेटफॉर्म पिंट्रस्ट पर 20-20 लाख रूबल के जुर्माने लगाए।
  • प्रोफेशनल नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन को रूस में ही डाटा स्टोर नहीं करने पर ब्लॉक किया।
  • 600 टेक कंपनियों की सूची जारी कर रूसी सरकार ने बताया कि यह स्थानीय कानूनों का पालन कर रही हंै, बाकी कंपनियां भी इनसे सीखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed