{"_id":"654c3fa00a089e3b20015425","slug":"apple-co-founder-steve-wozniak-suffers-possible-stroke-latest-news-updates-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Steve Wozniak: एपल के सह-संस्थापक स्टीव वोज्नियाक की तबीयत बिगड़ी, मैक्सिको के अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Steve Wozniak: एपल के सह-संस्थापक स्टीव वोज्नियाक की तबीयत बिगड़ी, मैक्सिको के अस्पताल में कराया गया भर्ती
Thu, 09 Nov 2023 07:40 AM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:40 AM IST
विज्ञापन
Steve Wozniak
- फोटो : Social Media
एपल के सह-संस्थापक स्टीव वोज्नियाक की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें मैक्सिको के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो स्टीव को संभावित स्ट्रोक के कारण बुधवार को मैक्सिको सिटी में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 73 वर्षीय स्टीव को मैक्सिकन राजधानी में आयोजित होने वाले एक विश्व व्यापार मंच कार्यक्रम में भाग लेना था। वोज्नियाक को शाम 4:20 बजे (स्थानीय समयानुसार) सम्मेलन में स्पीच देनी थी। हालांकि, फिलहाल वोज्नियाक को किस अस्पताल में भर्ती कराया है? इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन