फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   APEC conference fails due to conflict between the US and China

अमेरिका और चीन के बीच तनातनी के कारण असफल हुआ एपेक सम्मेलन

Mon, 19 Nov 2018 07:38 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Nov 2018 07:38 AM IST
विज्ञापन
APEC conference fails due to conflict between the US and China
अमेरिका और चीन की तनातनी और जुबानी जंग के कारण एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) सम्मेलन असफल हो गया। दोनों महाशक्तियों एशिया प्रशांत क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। इस कारण एशिया प्रशांत क्षेत्र के 21 देशों के नेता रविवार को अपने मतभेदों को दूर करने में नाकाम रहे। एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि सदस्य देशों के नेता व्यापार नीति पर गहरे मतभेद के चलते औपचारिक लिखित उद्घोषणा पर सहमत नहीं हो पाए। 
विज्ञापन


सम्मेलन के असफलता स्वीकार करते हुए आयोजक पापुआ न्यू गिनी के पीएम पीटर ओ नील ने कहा, ‘आप जानते हैं दो बड़े दिग्गज कमरे में हैं। मैं क्या कह सकता हूं।’ कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो ने सम्मेलन की असफलता को स्वीकार करते हुए कहा व्यापार के सिलसिले में कुछ मुद्दों पर अलग-अलग दृष्टिकोण थे, जिससे उद्घोषणा दस्तावेज पर सहमति नहीं बन पाई। 
विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झांग शियोलोंग ने कहा, ‘नेताओं के बीच इस बात पर सहमति बनी कि नेताओं की पारंपरिक उद्घोषणा के बजाय वे पापुआ न्यू गिनी को (एपेक) अध्यक्ष के तौर पर सभी सदस्य देशों की ओर से अध्यक्षीय बयान जारी करने की जिम्मेदारी देते हैं।’ पापुआ न्यू गिनी में पहली बार यह वार्षिक सम्मेलन हुआ है। इसमें चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग और अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस के भाषणों का स्पष्ट प्रभाव देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद के बाद बुलानी पड़ी पुलिस

खबर है कि चीन के अधिकारियों ने शनिवार को पापुआ न्यू गिनी के विदेश मंत्री के कार्यालय में घुसने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस बुलाई गई थी। सूत्रों ने बताया कि चीनी प्रतिनिधियों ने सम्मेलन के मसौदा बयान को अंतिम क्षणों में प्रभावित करने के प्रयास के तहत विदेश मंत्री रिम्बिंक पाटो के कार्यालय में घुसने की कोशिश की, लेकिन उन्हें घुसने नहीं दिया गया। चीनके विदेश मंत्री ने इस तरह की किसी भी घटना से इंकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed