फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Apartheid in vaccination: Blacks less in US, more vaccines for whites

टीकाकरण में रंगभेद: अमेरिका में अश्वेतों को कम, श्वेतों को ज्यादा लग रहे टीके

Thu, 28 Jan 2021 07:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 28 Jan 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
Apartheid in vaccination: Blacks less in US, more vaccines for whites
Corona America - फोटो : PTI

वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए अमेरिका में जारी टीकाकरण में रंगभेद होने का दावा किया जा रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका में 14 राज्यों के टीकाकरण के विश्लेषण से पता लगा कि वहां लैटिन और अश्वेतों के मुकाबले श्वेतों को ढाई गुना टीका लगा। 

विज्ञापन


अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीएस) के डेटा के मुताबिक देश की 4% श्वेत आबादी को टीका लग चुका है, यह संख्या अश्वेतों (1.9%) के मुकाबले 2.3 गुना ज्यादा है। 
विज्ञापन


मौतें भी अश्वेतों की ज्यादा
सीडीएस के मुताबिक एक सच्चाई ये भी है कि कोरोना से जान गंवाने वाले अश्वेतों की संख्या श्वेतों के मुकाबले 5 गुना है। जबकि अस्पताल में भर्ती अश्वेत भी श्वेत के मुकाबले 4 गुना हैं। अमेरिका में स्वास्थ्यकर्मियों, इलाजरत बुजुर्गों को सबसे पहले टीका लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया में संक्रमित 10 करोड़ पार
दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 करोड़ पार कर गई है। सबसे संक्रमित अमेरिका में हालात अभी चिंताजनक बने हुए हैं। वहां अब तक 2.6 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित और 4.35 लाख की जान जा चुकी है। वहां कोरोना से बचाव का टीकाकरण 45 दिन से चल रहा है। 


राहत: ऑस्ट्रेलिया में 10 दिन से स्थानीय केस नहीं
ऑस्ट्रेलिया में कोरोना से लड़ाई की अच्छी खबर है। वहां 10 दिन से कोई भी स्थानीय मरीज सामने नहीं आया है। ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे विक्टोरिया में मरीज आए तीन सप्ताह गुजर चुके हैं।

चिंता: ब्रिटेन में मौतें एक लाख, 37 लाख संक्रमित
ब्रिटेन में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 1 लाख के पार हो गई है। वहीं, 36.89 लाख लोग संक्रमित हुए।

सातवीं बार प्रोटोकॉल तोड़ा,  इतना लगा जुर्माना 
ताइवान में 7वीं बार कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने पर 26 लाख डॉलर का जुर्माना लगा है। वह चीन से लौटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed