फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Any decision on Imran Khan’s military trial will be made on merit, says Pak information minister

Pakistan: 'इमरान के खिलाफ सैन्य मुकदमा चलाने का फैसला योग्यता के आधार पर होगा', सूचना मंत्री तरार का बयान

Mon, 09 Sep 2024 06:32 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 09 Sep 2024 06:32 PM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ता तरार ने सोमवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ सैन्य मुकदमे के बारे में कोई भी फैसला मामले की योग्यता के आधार पर होगा। उनका यह बयान तब सामने आया है, जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने इस्लामाबाद में एक रैली निकालकर उनकी रिहाई की मांग की है।

विज्ञापन
Any decision on Imran Khan’s military trial will be made on merit, says Pak information minister
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ता तरार ने सोमवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ सैन्य मुकदमे के बारे में कोई भी फैसला मामले की योग्यता के आधार पर होगा। उनका यह बयान तब सामने आया है, जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने इस्लामाबाद में एक रैली निकालकर उनकी रिहाई की मांग की है। इमरान खान पिछले एक साल से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। 

विज्ञापन


पिछले साल सैन्य प्रतिष्ठानों पर हुए थे हमले
पिछले साल नौ मई को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले हुए थे। शीर्ष सरकारी अधिकारियों का कहना है कि खान इन हमलों में कथित तौर पर शामिल थे। अधिकारियों ने इन आरोपों को लेकर इमरान खान के खिलाफ सैन्य अदालत में मुकदमा चलाने की बात की है। हालांकि, नागरिकों पर सैन्य मुकदमा चलाने का मामला अंतिम फैसले के लिए सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। 100 से ज्यादा नागरिकों के खिलाफ मामले लंबित हैं, जिन्हें हिंसा के बाद सैन्य अधिकारियों को सौंप दिया गया था। 
विज्ञापन


खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री गंडापुर ने दी चेतावनी
पीटीआई के नेताओं ने इस्लामाबाद में पहली बार चुनावों के बाद आयोजित रैली में सरकार से इमरान खान की रिहाई की मांग की। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर खान को दो हफ्ते के अंदर रिहा नहीं किया गया, तो पार्टी खुद उन्हें रिहा कराने की कोशिश करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




गंडापुर ने कहा, अगर पीटीआई के संस्थापक को कानूनी रूप से एक से दो हफ्ते के भीतर रिहा नहीं किया गया, तो हम उन्हें खुद रिहा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह पहले गोली का सामना करेंगे, ताकि खान जेल से बाहर आ सकें। पीटीआई ने रविवार को शक्ति प्रदर्शन किया, जिसमें पार्टी ने खान की तत्काल रिहाई की मांग की और सरकार पर पार्टी के खिलाफ कार्रवाई का आरोप लगाया।

अदियाला जेल में 400 दिन बिता चुके इमरान खान
पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। यह रैली इस्लामाबाद के संगजानी मार्केट के पास आयोजित की गई, जिसमें हजारों पीटीआई समर्थकों ने भाग लिया और पार्टी की ताकत का प्रदर्शन किया। खान को पिछले साल पांच अगस्त को तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था। तब से वह विभिन्न मामलों में जेल में हैं और रविवार को उन्होंने जेल में 400 दिन पूरे किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed