फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Anwar Ibrahim takes oath as Malaysia 10th Prime Minister

Anwar Ibrahim: लंबे समय तक सुधारवादी नेता रहे अनवर बने मलयेशियाई पीएम, सादा समारोह में ली शपथ

Fri, 25 Nov 2022 05:25 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कुआलालंपुर।
एजेंसी, कुआलालंपुर। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 25 Nov 2022 05:25 AM IST
सार

मलयेशिया के सुल्तान ने 75 वर्षीय अनवर  को देश के 10वें नेता के रूप में यह कहते हुए नामित किया कि वह अनवर जैसे प्रत्याशी से संतुष्ट हैं जिनके पास बहुमत का समर्थन होने की संभावना है।

विज्ञापन
Anwar Ibrahim takes oath as Malaysia 10th Prime Minister
अनवर इब्राहिम - फोटो : twitter

विस्तार

मलयेशिया में लंबे समय तक विपक्ष के सुधारवादी नेता रहे अनवर इब्राहिम ने बृहस्पतिवार को देश के पीएम के रूप में शपथ ले ली। इससे पहले मलयेशियाई सुल्तान अब्दुल्ला अहमद शाह ने उन्हें देश का प्रधानमंत्री घोषित किया। इसी के साथ मलयेशिया में खंडित जनादेश वाले आम चुनावों के बाद कई दिनों से जारी सियासी अनिश्चितता का अंत हो गया है। अनवर ने राष्ट्रीय महल में सादा समारोह में शपथ ली।

विज्ञापन


मलयेशिया के सुल्तान ने 75 वर्षीय अनवर  को देश के 10वें नेता के रूप में यह कहते हुए नामित किया कि वह अनवर जैसे प्रत्याशी से संतुष्ट हैं जिनके पास बहुमत का समर्थन होने की संभावना है। अनवर के एलायंस ऑफ होप ने 82 सीटों के साथ शनिवार के चुनाव में जीत हासिल की लेकिन यह गठबंधन बहुमत के लिए जरूरी 112 सीटें नहीं जीत पाया। लेकिन अब अनिश्चितता दूर हो गई है। 
विज्ञापन


नई सरकार से विनम्र रहने का आग्रह
75 वर्षीय मुहिद्दीन के हार मानने से इन्कार के बीच, मलयेशिया के सुल्तान ने अनवर और उनकी नई सरकार से विनम्र रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, पीएम सियासी उथल-पुथल खत्म करने के लिए सामंजस्य स्थापित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम रहेगी इस्लामीकरण की आशंका
माना जा रहा था कि किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए पैन-मलयेशियन इस्लामी पार्टी की मदद लेना पड़ेगी। लेकिन अब इसकी संभावना नहीं बची है। इससे अल्पसंख्यकों में व्यापक इस्लामीकरण पर भय कम हुआ है।

सुल्तान ने दिया था एकता सरकार का प्रस्ताव
मलेशिया के प्रधानमंत्री के बारे में घोषणा अधिकांश दलों द्वारा सुल्तान अब्दुल्ला अहमद शाह के एकता सरकार के गठन के प्रस्ताव पर सहमत होने के बाद की गई। मीडिया  रिपोर्ट के अनुसार अनवर इब्राहिम और उनके प्रतिद्वंद्वी पेरिकटन नेशनल (पीएन) के प्रमुख मुहीद्दीन यासिन संसद में बहुमत के लिए आवश्यक 112 सांसदों का समर्थन हासिल करने में असमर्थ थे।


इसके बाद गुरुवार को यूनाइटेड मलेशियाई नेशनल ऑर्गनाइजेशन (यूएमएनओ) पार्टी ने बारिसन नेशनल (बीएन) गठबंधन की विपक्ष में रहने की पिछली राय से अलग रुख अपनाते हुए एकता सरकार का हिस्सा बनने की इच्छा व्यक्त की। मलेशिया में अन्य राजनीतिक दलों ने भी यूएमएनओ द्वारा अपनाए गए रुख का समर्थन किया। पीएन ने यह भी घोषणा की कि वह समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों के साथ एकता सरकार के प्रस्ताव पर विचार करेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed