फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Anutin Charnvirakul becomes Thailand new prime minister after royal endorsement News In Hindi

Thailand: अनुतिन चर्नवीराकुल बने थाईलैंड के नए प्रधानमंत्री, विपक्ष का भी मिला साथ; कैबिनेट में किए बड़े बदलाव

Sun, 07 Sep 2025 12:38 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 07 Sep 2025 12:38 PM IST
सार

अनुतिन चर्नवीराकुल को शाही मंजूरी के साथ थाईलैंड का नया प्रधानमंत्री बनाया गया। उन्होंने चार महीने में संसद भंग कर नए संविधान पर जनमत संग्रह कराने का वादा किया। इसके साथ ही उन्होंने मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव करते हुए नई सरकार में वित्त, ऊर्जा और विदेश मंत्रालय के प्रमुख पदों पर  नेताओं की नियुक्ती भी की। 

विज्ञापन
Anutin Charnvirakul becomes Thailand new prime minister after royal endorsement News In Hindi
थाईलैंड के नए प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नवीराकुल - फोटो : ANI

विस्तार

थाईलैंड के अनुभवी राजनीतिज्ञ अनुतिन चर्नवीराकुल को रविवार को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शाही मंजूरी मिल गई। यह नियुक्ति दो दिन बाद हुई जब संसद ने उन्हें प्रधानमंत्री चुना था। अनुतिन ने अपने पूर्ववर्ती को हटाने वाले अदालत के आदेश के बाद यह पद संभाला है। वे थाईलैंड के तीसरे प्रधानमंत्री बने हैं पिछले दो वर्षों में, जो 2023 के आम चुनावों के बाद हुए हैं।

विज्ञापन

पैटोंगटर्न को पड़ोसी देश कंबोडिया के सीनेट अध्यक्ष हुन सेन से एक विवादित फोन कॉल के चलते दोषी पाया गया था। यह कॉल जुलाई में दोनों देशों के बीच हुए पांच दिन के सशस्त्र संघर्ष से पहले हुई थी, जिसने पूरे क्षेत्र में युद्ध के खतरे को बढ़ा दिया था। देश में गांजे को अपराध से मुक्त कराने के लिए प्रसिद्ध अनुतिन ने पहले  पैटोंगटर्न शिनावात्रा की जगह ली है। पैटोंगटर्न को पिछले सप्ताह नैतिकता के उल्लंघन के कारण हटाया गया था। 

विज्ञापन


शपथ के बाद क्या बोले अनुतिन?
प्रधानमंत्री पद का शपथ लेने के बाद अनुतिन ने अपना काम ईमानदारी से पूरा करने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मैं अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प करता हूं। सदन में शुक्रवार को उन्हें मुख्य विपक्षी पार्टी पीपुल्स पार्टी का समर्थन मिला। इसके बदले में उन्होंने चार महीने के अंदर संसद भंग करने और एक चुनी हुई संविधान सभा द्वारा नए संविधान पर जनमत संग्रह कराने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Japan: जापानी प्रधानमंत्री इशिबा ने जताई इस्तीफे की इच्छा, लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी में फूट रोकने की कवायद


 

अनुतिन ने नई सरकार में की महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को अनुतिन ने आर्थिक विशेषज्ञ एक्निति नितिथानप्रपस को वित्त मंत्री, ऊर्जा क्षेत्र के अनुभवी ऑट्टापोल रेरकपीबून को ऊर्जा मंत्री और कूटनीति के जानकार सिहासक फुआंगकेतकेओ को विदेश मंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि ये तीनों अपने-अपने क्षेत्र के अनुभवी और योग्य नेता हैं।

बता दें कि एक्निति पहले वित्त मंत्रालय में काम कर चुके हैं और केंद्रीय बैंक के गवर्नर बनने के लिए भी विचार किए गए थे। ऑट्टापोल थाईलैंड की सबसे बड़ी सरकारी ऊर्जा कंपनी पीटीटी ग्रुप के पूर्व प्रमुख हैं। सिहासक, जो विदेश मंत्रालय के स्थायी सचिव रह चुके हैं, जुलाई में कंबोडिया के साथ हुए हिंसक सीमा संघर्ष के बाद की नाजुक स्थिति में वापस आ रहे हैं। उस संघर्ष में कम से कम 43 लोगों की मौत हुई थी।

ये भी पढ़ें:- Ukraine War: रूस ने कीव पर बरसाईं ड्रोन और मिसाइलें, कैबिनेट भवन से धुआं उठता देखा गया; दो की मौत, 15 घायल

शाही मंजूरी के बाद होगी आधिकारिक घोषणा
हालांकि इन नियुक्तियों को तब तक आधिकारिक माना जाएगा जब तक उन्हें शाही मंजूरी नहीं मिल जाती। ये नियुक्तियां अनुतिन के प्रधानमंत्री बनने के एक दिन बाद आई हैं, जिसमें उन्होंने प्रमुख विपक्षी पार्टी फ्यू थाई के चैकासेम नितिसिरी को हराया, जो पूर्व प्रधानमंत्री थक्सिन शिनावात्रा की पार्टी का हिस्सा हैं।

पैटोंगटर्न के मंत्रिमंडल में उप प्रधानमंत्री थे अनुतिन
थाईलैंड के नए प्रधानमंंत्री बने अनुतिन पहले पैटोंगटर्न की कैबिनेट में उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री थे, लेकिन फोन कॉल के समाचार के बाद उन्होंने पद छोड़ा और अपनी पार्टी भुमजैताई को उनकी गठबंधन सरकार से बाहर कर लिया। उन्होंने बैंकॉक में अपनी पार्टी के मुख्यालय में आयोजित समारोह में पद ग्रहण किया, जहां कई वरिष्ठ नेताओं ने श्वेत रंग के नागरिक अधिकारी की पोशाक पहनी थी, जो शाही और सरकारी समारोहों के लिए होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed