{"_id":"68bd0377b81e434af607ad11","slug":"ukrainian-officials-say-many-people-were-killed-and-injured-in-mass-russian-drone-attack-on-kyiv-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine War: रूस ने कीव पर दागे 800 ड्रोन, मिसाइल हमले के बाद कैबिनेट भवन से धुआं उठता देखा गया; दो की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine War: रूस ने कीव पर दागे 800 ड्रोन, मिसाइल हमले के बाद कैबिनेट भवन से धुआं उठता देखा गया; दो की मौत
Sun, 07 Sep 2025 11:40 AM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:40 AM IST
सार
यूक्रेन की राजधानी पर रूस के ड्रोन और मिसाइल हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। हमलों में दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है। बताया गया कि बड़े पैमाने पर रूसी ड्रोन और मिसाइल हमले के बाद कीव के कैबिनेट भवन की छत से धुएं का गुबार उठता देखा।
विज्ञापन
कीव में रूसी हमले के दौरान बम आश्रय के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे मेट्रो स्टेशन पर बैठे लोग।
- फोटो : PTI
विस्तार
रूस ने रविवार रात यूक्रेन पर 805 ड्रोन और हथियारों से हमला किया। यह जंग की शुरुआत से अब तक का सबसे बड़ा हमला है। यूक्रेनी वायु सेना के प्रवक्ता यूरी इहनाट ने इसकी पुष्टि की कि रविवार का हमला रूस का सबसे बड़ा ड्रोन हमला था। रूस ने अलग-अलग तरह की खतरनाक 13 मिसाइलें भी दागीं। वायु सेना के एक बयान के मुताबिक, यूक्रेन ने 747 ड्रोन और चार मिसाइलों को मार गिराया। यूक्रेन में 37 स्थानों पर हमले हुए।
विज्ञापन
इससे पहले बताया गया कि रूसी ड्रोन और मिसाइल हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। इस दौरान एक प्रमुख सरकारी इमारत की छत से धुआं उठता दिखाई दिया। लोगों ने कीव के कैबिनेट भवन की छत से धुएं का गुबार उठता देखा, लेकिन यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि क्या यह धुआं सीधे हमले का नतीजा था। रूस अब तक शहर के केंद्र में सरकारी इमारतों को निशाना बनाने से बचता रहा है।
विज्ञापन
दो लोग मारे गए और 15 घायल
यह इमारत यूक्रेन के मंत्रिमंडल का मुख्यालय है, जहां उसके मंत्रियों के कार्यालय स्थित हैं। दमकल गाड़ियों और एम्बुलेंस के पहुंचने पर पुलिस ने इमारत में प्रवेश बंद कर दिया। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि हमले में दो लोग मारे गए और 15 घायल हुए।
विज्ञापन
मृतकों में एक साल का बच्चा भी शामिल
कीव के नगर प्रशासन प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने बताया कि मृतकों में एक साल का बच्चा भी शामिल है, जिसका शव बचावकर्मियों ने मलबे से निकाला। कीव के मेयर विटालि क्लित्श्को के अनुसार, रूसी ड्रोन का मलबा स्वियातोशिन्स्की जिले में एक आवासीय इमारत और कीव के डार्नित्स्की जिले में एक अन्य इमारत पर गिरा। 15 घायलों को एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दूसरा बड़ा रूसी ड्रोन और मिसाइल हमला
रविवार का हमला पिछले दो हफ्तों में कीव को निशाना बनाकर किया गया दूसरा बड़ा रूसी ड्रोन और मिसाइल हमला है। हमले से शांति वार्ता की उम्मीदों पर संकट के बादल और गहराते नजर आने लगे हैं।