विरोध प्रदर्शन: सिडनी में लॉकडाउन के खिलाफ लामबंद हुए लोग, पैदल मार्च निकालकर की नारेबाजी
ऑस्ट्रेलिया के शहर सिडनी में लंबे समय से जारी लॉकडाउन के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी लॉकडाउन खत्म करने की मांग कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में लंबे समय से लागू लॉकडाउन को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। बड़ी संख्या में लोग विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। विकटोरिया पार्क और ऑनटो ब्रोडवे पर बड़ी तादाद एकत्रित होकर लोग लॉकडाउन का विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी अपने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। लॉकडाउन के विरोध में लोगों ने पैदल मार्च भी निकाला। लोगों ने सरकार से लॉकडाउन खत्म करने की मांग की।
इस लॉकडाउन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। एक यूजर ने लिखा कि सिडनी में लॉकडाउन का विरोधी प्रदर्शन सुपरस्प्रेडर की घटना बन रही है। लोग बिना मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
The Sydney anti-lockdown protest is a superspreader event in the making. If the sheer number of people wasn't enough, everyone is also screaming at the top of their lungs (without masks) and potentially spreading droplets all over the damn place pic.twitter.com/WI2R5Ql4kE
— Zac Crellin (@zacrellin) July 24, 2021
लॉकडाउन की वजह से परेशान हो रहे लोग
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि पार्क के पास बड़ी संख्या में लोग एकजुट होकर पाबंदियों का विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि लंबे समय से वह घरों में कैद होकर परेशान हो गए हैं। सरकार लॉकडाउन को तत्काल प्रभाव से खत्म करे और लोग घरों से बाहर जाने के लिए स्वतंत्र हों।