फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Anti abortion activist climbs 60 storey tower in San Francisco

अमेरिका: सैन फ्रांसिस्को में 60 मंजिला इमारत पर चढ़ा गर्भपात विरोधी कार्यकर्ता, हिरासत में लिया गया

Wed, 04 May 2022 06:19 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 04 May 2022 06:19 AM IST
सार

इमारत पर चढ़ने वाले शख्स का नाम मैसन डेस चैंप्स है और वह लास वेगास का रहने वाला है। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इमारत के मालिकों के अनुसार, यह सैन फ्रांसिस्को की सबसे ऊंची और संयुक्त राज्य अमेरिका की 12वीं सबसे ऊंची इमारत है।

विज्ञापन
Anti abortion activist climbs 60 storey tower in San Francisco
60-मंजिला इमारत पर चढ़ा युवक - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में गर्भपात कानून को लेकर काफी काफी विवाद चल रहा है। इस बीच एक 22 वर्षीय गर्भपात विरोधी कार्यकर्ता ने मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को की सबसे ऊंची 60-मंजिला इमारत पर चढ़ गया। गर्भपात के अधिकारों पर एक फैसले को पलटने को लेकर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के लीक होने के बाद लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इमारत पर चढ़ने वाले शख्स का नाम मैसन डेस चैंप्स है और वह लास वेगास का रहने वाला है। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इमारत के मालिकों के अनुसार, यह सैन फ्रांसिस्को की सबसे ऊंची और संयुक्त राज्य अमेरिका की 12वीं सबसे ऊंची इमारत है।
विज्ञापन


ऊंचाई पर इंस्टाग्राम पोस्ट भी डाली
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कार्यकर्ता मैसन डेस चैंप्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया और उसने अपने आप को स्पाइडरमैन बताया और यहां तक कि टावर पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी पोस्ट की। इमारत पर चढ़कर मैसन ने कहा कि मैं यहां सेल्सफोर्स टॉवर पर हूं। सब ठीक चल रहा है, लड़के को अपने पोस्ट की गई इंस्टाग्राम स्टोरी में यह कहते हुए सुना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी दी कि कार्यकर्ता के मकसद की अभी भी जांच की जा रही है। वहीं पुलिस इस बात का पता करने की कोशिश कर रही है कि उसे इतनी ऊंचाई पर चढ़ने के लिए किसने प्रेरित किया। वहीं कार्यकर्ता की मां बिन डेस चैंप्स ने कहा कि उसका बेटा गर्भपात विरोधी कार्यकर्ता है।

रॉबिन डेस चैंप्स ने एक न्यूज चैनल को बताया कि वह हमेशा एक साहसी व्यक्ति रहा है और उसे खुशी है कि वह सुरक्षित है और इसके लिए उसने भगवान को धन्यवाद किया।


ये है मामला
अमेरिकी न्यूज वेबसाइट पॉलिटिको.कॉम ने एक विस्फोटक खबर छापी कि गर्भपात की वैधानिकता के मामले में सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने अपना निर्णय कर लिया है। सुप्रीम कोर्ट बहुमत से 1973 के अपने उस फैसले को पलट देगा, जिसमें गर्भपात को वैध ठहराया गया था। यानी इस फैसले के बाद अमेरिका में गर्भपात कराना गैर-कानूनी हो जाएगा। 1973 के फैसले को रो. वर्सेज वेड नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed