{"_id":"67a4337d27d8fb74e9047b3d","slug":"another-plane-of-venezuelan-president-will-seized-usa-will-take-action-rubio-will-not-go-to-johannesburg-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: वेनेजुएला के राष्ट्रपति का एक और विमान होगा जब्त, अमेरिका करेगा कार्रवाई; जोहान्सबर्ग नहीं जाएंगे रूबियो","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: वेनेजुएला के राष्ट्रपति का एक और विमान होगा जब्त, अमेरिका करेगा कार्रवाई; जोहान्सबर्ग नहीं जाएंगे रूबियो
Thu, 06 Feb 2025 09:29 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैंटो डोमिंगो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैंटो डोमिंगो
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 06 Feb 2025 09:29 AM IST
सार
ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सरकार के दूसरे विमान को जब्त करने की तैयारी की है। यह विमान अभी डोमिनिक गणराज्य में है। बताया जा रहा है कि इस जब्ती की घोषणा विदेश मंत्री मार्को रूबियो सैंटो डोमिंगो की यात्रा के दौरान करेंगे। वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री अफ्रीका में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
मार्को रुबियो, अमेरिकी विदेश मंत्री
- फोटो : X / @marcorubio
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार लगातार नए-नए फैसले ले रही है। अब ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सरकार के दूसरे विमान को जब्त करने की तैयारी की है। यह विमान अभी डोमिनिक गणराज्य में है। बताया जा रहा है कि इस जब्ती की घोषणा विदेश मंत्री मार्को रूबियो सैंटो डोमिंगो की यात्रा के दौरान करेंगे। वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री अफ्रीका में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
वेनेजुएला के विमान डसॉल्ट फाल्कन 200 का उपयोग मादुरो और उनके सहयोगियों ने ग्रीस, तुर्किये, रूस और क्यूबा समेत कई देशों की यात्रा करने के लिए किया था। इसे ट्रंप प्रशासन अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन मानता है। इस विमान को जब्त करने के लिए विदेश मंत्री मार्को रूबियो को भंडारण और रखरखाव शुल्क के तौर पर 230,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक का भुगतान करना था। इसके लिए विदेश सहायता रोक छूट अनुरोध पर उनको हस्ताक्षर करने थे। इसके बाद इस अनुरोध पर न्याय विभाग की मंजूरी की आवश्यकता थी। पिछले सप्ताह अनुरोध को न्याय विभाग की मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह वेनेजुएला गए थे अमेरिकी राजदूत
पिछले सप्ताह वेनेजुएला ने छह अमेरिकी नागरिकों को रिहा किया था। यह मामला तब सफल हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के तहत पूर्व विशेष मिशन दूत रिचर्ड ग्रेनेल ने वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो के साथ बातचीत की थी। गौरतलब है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो की सरकार ने जुलाई के बाद से असंतुष्टों और विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। साथ ही कम से कम नौ अमेरिकियों को हिरासत में लिया था। इन बंदियों पर हिंसक कृत्यों की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था, लेकिन इस बारे में कोई ठोस प्रमाण नहीं प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
सितंबर 2024 में जब्त किया गया था एक और विमान
सितंबर 2024 में अमेरिकी सरकार ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरौ के निजी विमान को जब्त कर लिया था। विमान को यह निर्धारित करने के बाद जब्त कर लिया गया है कि इसकी खरीद अन्य आपराधिक मुद्दों के अलावा अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन है। अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने कहा था कि न्याय विभाग ने एक विमान जब्त किया, जिसे लेकर हमारा आरोप है कि इसे एक शेल कंपनी के जरिए अवैध रूप से 1.3 करोड़ डॉलर में खरीदा गया। निकोलस मादुरौ और उनके साथियों की ओर से इस्तेमाल के लिए इसे अमेरिका से तस्करी कर लाया गया था।
जोहान्सबर्ग नहीं जाएंगे रूबियो
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ट्वीट किया कि मैं जोहान्सबर्ग में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लूंगा। दक्षिण अफ्रीका बहुत बुरे काम कर रहा है। निजी संपत्ति का अधिग्रहण कर रहा है। जी-20 का उपयोग एकजुटता, समानता और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए कर रहा है। मेरा काम अमेरिका के राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाना है, न कि करदाताओं का पैसा बर्बाद करना या अमेरिकी विरोध को बढ़ावा देना।