फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Andhra Pradesh Man Jailed in Saudi Arabia for Swastika Symbol on Door

Saudi Arabia: घर के गेट पर स्वास्तिक बनाने पर भारतीय को जेल, सऊदी अरब में पड़ोसी की शिकायत पर हुई कार्रवाई

Sat, 20 May 2023 10:10 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियाद Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 20 May 2023 10:10 AM IST
सार

इंजीनियर ने काफी समझाने की कोशिश की कि यह नाजी निशान नहीं बल्कि हिंदू धर्म का पवित्र निशान है लेकिन पुलिस अधिकारी नहीं माने।

विज्ञापन
Andhra Pradesh Man Jailed in Saudi Arabia for Swastika Symbol on Door
गेट पर स्वास्तिक का निशान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आंध्र प्रदेश के एक 45 वर्षीय इंजीनियर को सऊदी अरब में सिर्फ इस वजह से जेल जाना पड़ गया क्योंकि उसने अपने घर के गेट पर स्वास्तिक का निशान बनाया हुआ था। दरअसल पड़ोसी ने उस निशान को हिटलर का नाजी निशान समझ लिया था, जिसके बाद उसने पुलिस में इसकी शिकायत कर दी और पुलिस ने भी भारतीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। अब समझाने के बाद पुलिस समझ गई है कि यह निशान स्वास्तिक है, नाजी निशान नहीं लेकिन शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के चलते भारतीय इंजीनियर को बेवजह दो दिन जेल में बिताने होंगे।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
आंध्र प्रदेश के गुंटूर के रहने वाले एक इंजीनियर बीते एक साल से भी ज्यादा समय से सऊदी अरब में रहकर नौकरी कर रहे हैं। करीब 15-20 दिन पहले ही इंजीनियर ने अपने परिवार को भी सऊदी अरब बुला लिया था। परिजनों ने अपनी धार्मिक मान्यता के चलते अपने फ्लैट के गेट पर स्वास्तिक का निशान बना दिया। जिसे उनके पड़ोसी एक स्थानीय अरब व्यक्ति ने हिटलर का नाजी निशान समझ लिया। इसके बाद स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को इसकी शिकायत की और कहा कि उसकी जान को खतरा है। 
विज्ञापन


शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आंध्र के इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया। इंजीनियर ने काफी समझाने की कोशिश की कि यह नाजी निशान नहीं बल्कि हिंदू धर्म का पवित्र निशान है लेकिन पुलिस अधिकारी नहीं माने और केमिकल इंजीनियर भारतीय व्यक्ति को जेल में डाल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआरआई एक्टिविस्ट ने की मदद
एनआरआई एक्टिविस्ट मुजम्मिल शेख, भारतीय इंजीनियर की मदद के लिए आगे आए और उन्होंने अधिकारियों को समझाया तो आखिरकार पुलिस वाले मान गए। हालांकि शनिवार और रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते भारतीय इंजीनियर को बिना किसी अपराध के दो दिन जेल में बिताने होंगे। 

मुजम्मिल शेख ने बताया कि संस्कृति की गलतफहमी के चलते यह घटना हुई। हमने अधिकारियों को बताया कि स्वास्तिक का निशान हिंदू धर्म में काफी पवित्र माना जाता है और सुख-समृद्धि के लिए इसे घरों के गेट पर बनाया जाता है। सऊदी अरब में भारतीय समुदाय के लिए काम करने वाले केरल के नैस शौकत अली ने भी भारतीय इंजीनियर की मदद की। 


बता दें कि नाजी निशान काले रंग का होता है और उसके चारों तरफ एक सफेद घेरा होता है। साथी ही वह निशान 45 डिग्री के कोण पर थोड़ा झुका हुआ होता है। वहीं स्वास्तिक का निशान चौकोर होता है और वह किनारों पर थोड़ा सा सीधी तरफ मुड़ा होता है और एक गोलाकार आकृति बनाता है। हिंदू धर्म में सभी शुभ कामों में स्वास्तिक बनाया जाता है। वहीं नाजी निशान नफरत और नरसंहार का प्रतीक माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed