{"_id":"628f59cb3297aa3992227a4b","slug":"an-indian-among-2-killed-in-gas-cylinder-explosion-at-restaurant-in-uae","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबू धाबी: रेस्तरां में गैस सिलेंडर विस्फोट में घायलों की संख्या 120 पहुंची, एक भारतीय सहित दो की हुई थी मौत ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अबू धाबी: रेस्तरां में गैस सिलेंडर विस्फोट में घायलों की संख्या 120 पहुंची, एक भारतीय सहित दो की हुई थी मौत
Thu, 26 May 2022 04:13 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 26 May 2022 04:13 PM IST
सार
भारतीय मिशन ने कहा कि वह मृतक के शव को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के नियमित संपर्क में है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
इस सप्ताह की शुरुआत में संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में एक रेस्तरां में गैस सिलेंडर विस्फोट में एक भारतीय नागरिक और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई थी और 106 भारतीय घायल हो गए थे। खलीज टाइम्स ने बुधवार को बताया कि सोमवार दोपहर को हुए विस्फोट में कुल 120 लोग घायल हुए हैं। अखबार ने कहा कि अबू धाबी में रेस्तरां में गैस विस्फोट में एक पाकिस्तानी और एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और 120 अन्य घायल हो गए। खाड़ी देश में भारतीय दूतावास ने पुष्टि की कि एक भारतीय नागरिक की मौत हुई है और 106 भारतीय घायल हुए हैं।
विज्ञापन
भारतीय मिशन ने कहा कि वह मृतक के शव को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के नियमित संपर्क में है। इसमें कहा गया है, दूतावास के अधिकारी मृतक के परिवार से संपर्क कर रहे हैं और तेजी से हर संभव मदद कर रहे हैं। दूतावास अमीरात के अस्पतालों में भर्ती घायलों की स्थिति पर भी करीब से नजर रखे हुए है।
विज्ञापन