फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   An earthquake of magnitude 6 point 6 on the Richter scale hit 642km WSW of Kuala Lumpur Malaysia

मलयेशिया: क्वालालंपुर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.6 की रही तीव्रता

Fri, 14 May 2021 12:58 PM IST
प्रियंका तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्वालालंपुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्वालालंपुर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 14 May 2021 12:58 PM IST
सार

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार शहर में आज दोपहर करीब 12 बजे के आसपास रिक्टर पैमाने पर 6.6 की तीव्रता से भूंकप आया।

विज्ञापन
An earthquake of magnitude 6 point 6 on the Richter scale hit 642km WSW of Kuala Lumpur Malaysia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

मलयेशिया से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, यहां की राजधानी क्वालालंपुर में आज यानी शुक्रवार (14 मई) को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार शहर में आज दोपहर करीब 12 बजे के आसपास रिक्टर पैमाने पर 6.6 की तीव्रता से भूंकप आया। हालांकि, अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

विज्ञापन

इंडोनेशिया में भी भूकंप के तेज झटके
मलेशिया के बाद इंडोनेशिया में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। यहां भी भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने जानकारी दी कि भूकंप शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे के आसपास इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के पश्चिमी तट पर आया। गनीमत रही कि यहां पर भी जानमाल का कोी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जापान में भी धरती कांपी
इन देनों देशों के अलावा जापान में भी शुक्रवार को भूकंप आया। जापान के होंशू द्वीप के पूर्वी तट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। हालांकि, प्रशासन की तरफ से यहां सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.0 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीसमोलॉजी के अनुसार, किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। ये भूकंप सुबह करीब 5:28 बजे आया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed