{"_id":"5ab07b864f1c1bbe758b660d","slug":"amrican-defence-company-lockheed-martin-have-proposed-to-make-f-16-fighter-jets-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भारत में ही बनेंगे एफ-16 फाइटर जेट, प्रस्ताव को मिली मंजूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अब भारत में ही बनेंगे एफ-16 फाइटर जेट, प्रस्ताव को मिली मंजूरी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Mar 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने एफ-16 जेटों का उत्पादन ‘मेक इन इंडिया’ के तहत करने के लिए भारत को प्रस्ताव दिया है। अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी ने कहा कि भारत में स्थापित की जाने वाली उत्पादन इकाई ‘एक्सक्लूसिव’ होगी और यह भारत की परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करेगी।
विज्ञापन
वायुसेना में नए लड़ाकू विमानों को जोड़ने के लिए भारत लगातार खरीदारी कर रहा है। इस बीच लॉकहीड मार्टिन ने अपनी पूरी उत्पादन प्रणाली को भारत में स्थानांतरित किए जाने की बात कही है। कंपनी का कहना है कि वह भारत में ‘असेंबली लाइन’ तैयार करना चाहती है। लॉकहीड मार्टिन के उपाध्यक्ष (रणनीति और कारोबार विकास) विवेक लाल ने कहा कि हम अंतरराष्ट्रीय लड़ाकू विमान विनिर्माता की डिक्शनरी में दो नए शब्द ‘भारत’ और ‘एक्सक्लूसिव’ डालने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
लाल ने आगे कहा कि एफ-16 से भारतीय उद्योग को दुनिया के सबसे बड़े लड़ाकू विमान तंत्र के केंद्र में आने का अनोखा मौका मिला है। लाल ने दावा किया कि लॉकहीड का प्रस्ताव भारत के लिए लागत के लिहाज से खासा फायदेमंद है। भारत में होने वाले एफ-16 का उत्पादन ‘एक्सक्लूसिव’ होगा जिसका मतलब है कि यह आज से पहले किसी लड़ाकू विमान विनिर्माता द्वारा पेश नहीं किया गया होगा।
विज्ञापन
लाल ने दावा किया कि एफ-16 की टक्कर में कोई अन्य विमान नहीं है। साथ ही यह भारत की ऑपरेशन जरूरतों और मेक इन इंडिया की प्राथमिकताओं को पूरा करने में सक्षम है। साथ ही यह जेट मेक इन इंडिया के तहत बनाए जाएंगे।