फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Amidst global conflict, Britain gave warning in defense review called Russia a threat; Also warned about China

UK: वैश्विक संघर्ष के बीच ब्रिटेन ने रक्षा समीक्षा में दी चेतावनी, रूस को बताया खतरा; चीन को लेकर भी चेताया

Sun, 01 Jun 2025 09:38 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: बशु जैन Updated Sun, 01 Jun 2025 09:38 AM IST
सार

ब्रिटेन ने अपने सैन्य उपकरणों और सेवाओं के लिए 10 वर्षीय योजना की समीक्षा रिपोर्ट तैयार की है। 130 पन्नों की इस रिपोर्ट में चीन को जटिल चुनौती बताया गया है। क्योंकि चीन कई बार रूस और ईरान, उत्तर कोरिया के साथ सहयोग करने को तैयार रहा है। वहीं रिपोर्ट में रूस को बड़ा खतरा बताया गया है। 

विज्ञापन
Amidst global conflict, Britain gave warning in defense review called Russia a threat; Also warned about China
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : ANI

विस्तार

दुनिया भर में चल रहे संघर्ष के बीच ब्रिटेन ने अपनी रक्षा समीक्षा में बड़ी चेतावनी दी है। आने वाले 10 सालों की रक्षा योजना की समीक्षा में ब्रिटेन ने रूस को बड़ा खतरा बताया है। साथ ही चीन को जटिल चुनौती करार दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर की सरकार समीक्षा रिपोर्ट को सोमवार को जारी करने वाली है। 
विज्ञापन


ब्रिटेन ने अपने सैन्य उपकरणों और सेवाओं के लिए 10 वर्षीय योजना की समीक्षा रिपोर्ट तैयार की है। यह रिपोर्ट पूर्व नाटो महासचिव जॉर्ज रॉबर्टसन की अध्यक्षता वाली टीम ने तैयार की है। 130 पन्नों की इस रिपोर्ट में चीन को जटिल चुनौती बताया गया है। क्योंकि चीन कई बार रूस और ईरान, उत्तर कोरिया के साथ सहयोग करने को तैयार रहा है। वहीं रिपोर्ट में रूस को बड़ा खतरा बताया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मस्क के करीबी जेरेड इसाकमैन का नामांकन वापस लेंगे ट्रंप, नासा प्रमुख बनाने का किया था एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा रिपोर्ट में ब्रिटिश सेना के आकार पर भी सवाल उठाए जाने की संभावना है। शनिवार को यूरोपीय संघ के शीर्ष राजनयिक काजा कालास ने भी कहा था कि यूरोप चीन-रूस खतरे को दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती के रूप में देखता है। उन्होंने कहा था कि जब चीन और रूस मिलकर सौ वर्षों में न देखे गए परिवर्तनों और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में संशोधन की बात करते हैं, तो हम सभी को बेहद चिंतित होना चाहिए। यदि हम चीन के बारे में चिंतित हैं, तो हमें रूस के बारे में भी चिंतित होना चाहिए।


ब्रिटेन में छह नई हथियार फैक्टरियां
ब्रिटेन सरकार ने कहा कि वह हथियार और विस्फोटक बनाने वाली कम से कम छह नई फैक्टरियां बनाएगी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सरकार डिजिटल टार्गेटिंग वेब में एक बिलियन पाउंड से अधिक का निवेश करेगी। रक्षा सचिव जॉन हेली ने कहा कि यूक्रेन में पुतिन के अवैध युद्ध से मिले कठोर सबक से हमें इस भ्रम में नहीं रहना पड़ता कि भविष्य के संघर्षों में उन ताकतों के माध्यम से जीत हासिल की जाएगी जो अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में बेहतर ढंग से जुड़ी हुई हैं। बेहतर ढंग से सुसज्जित हैं और तेजी से नवाचार कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: गाजा में UN के खाद्य ट्रकों पर टूट पड़े फलस्तीनी, लूटी सामग्री; लंबी नाकाबंदी-हवाई हमलों से बढ़ी निराशा

उन्होंने कहा कि हम अपने सशस्त्र बलों को अभूतपूर्व गति से कार्य करने की क्षमता प्रदान करेंगे। जहाजों, विमानों, टैंकों और ऑपरेटरों को आपस में जोड़ेंगे ताकि वे महत्वपूर्ण जानकारी तुरंत साझा कर सकें और अधिक दूरी तक तथा तेजी से हमला कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed