Gaza: गाजा में UN के खाद्य ट्रकों पर टूटे फलस्तीनी, लूटी सामग्री; सहायता केंद्र पर गोलीबारी में 21 की मौत
गाजा में लगभग तीन महीने की इस्राइली नाकाबंदी ने आबादी को अकाल के कगार पर पहुंचा दिया है। हालांकि, हालिया इस्राइल के कुछ मदद को आने देने की वजह से दबाव थोड़ा कम हुआ है, लेकिन, संगठनों का कहना है कि अभी भी यहां पर्याप्त खाद्य सामग्री नहीं आ पा रही है। खास तौर पर बच्चों को लेकर गंभीर चिंता सता रही है।
विस्तार
गाजा पट्टी में फलस्तीनियों ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के दर्जनों खाद्य ट्रकों को जबरन रोका और खाने का सामान लूट लिया। यूएन विश्व खाद्य कार्यक्रम ( यूएन डब्ल्यूएफपी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। वहीं रेड क्रॉस अस्पताल ने बताया कि इस्राइल समर्थित फाउंडेशन के केंद्र पर सहायता प्राप्त करने जा रहे लोगों पर की गई गोलीबारी में 21 की मौत हो गई। जबकि 175 अन्य लोग घायल हुए। इस्राइल और अमेरिका समर्थित संगठन ने सहायता वितरण केंद्र स्थापित किया है। लोगों ने बुधवार को केंद्र पर हमला कर दिया था।
ये भी पढ़ें: Gaza: युद्ध विराम प्रस्ताव पर अमेरिका ने नकारीं हमास की शर्तें, ट्रंप के विशेष दूत बोले- बिल्कुल स्वीकार नहीं
इस्राइल-हमास के बीच संघर्ष विराम की बातचीत आगे बढ़ रही है, लेकिन भूखे गाजावासियों को भूख मिटाने के सिवाय कुछ नहीं सूझ रहा। हथियारबंद लोगों ने रातों-रात गाजा पट्टी में प्रवेश कर रहे दर्जनों सहायता ट्रकों को अगवा कर लिया। इसमें उनके साथ सैकड़ों हताश फलीस्तीनी भी शामिल हो गए। डब्ल्यूएफपी ने कहा कि गाजा की मदद के लिए 77 ट्रक ले जाए जा रहे थे। इनमें अधिकतर में आटा भरा था।
ये भी पढ़ें: Russia Train Derail: पुल ढहने के बाद पटरी से उतरी ट्रेन, अब तक 7 लोगों की मौत और 30 घायल; बढ़ सकता है आंकड़ा
गाजा में इस समय अकाल के हालात
गाजा में लगभग तीन महीने की इस्राइली नाकाबंदी ने आबादी को अकाल के कगार पर पहुंचा दिया है। हालांकि, हालिया इस्राइल के कुछ मदद को आने देने की वजह से दबाव थोड़ा कम हुआ है, लेकिन, संगठनों का कहना है कि अभी भी यहां पर्याप्त खाद्य सामग्री नहीं आ पा रही है। खास तौर पर बच्चों को लेकर गंभीर चिंता सता रही है।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.