फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald Trump to withdraw nomination of Musk associate Jared Isaacman to lead NASA

Donald Trump: मस्क के करीबी जेरेड इसाकमैन का नामांकन वापस लेंगे ट्रंप, नासा प्रमुख बनाने का किया था एलान

Sun, 01 Jun 2025 09:47 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 01 Jun 2025 09:47 AM IST
सार

इसाक की बीती 9 अप्रैल को सीनेट के सामने गवाही भी हुई थी और जल्द ही वे पुष्टि के लिए सीनेट के समक्ष पेश होने वाले थे।

विज्ञापन
donald Trump to withdraw nomination of Musk associate Jared Isaacman to lead NASA
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब

विस्तार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जेरेड इसाकमैन का नामांकन वापस लेने जा रहे हैं। जेरेड इसाकमैन अरबपति कारोबारी हैं और एलन मस्क के करीबी माने जाते हैं। ट्रंप ने जेरेड इसाकमैन को नासा का प्रमुख बनाने का फैसला किया था। सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है। हालांकि अभी तक व्हाइट हाउस और नासा की तरफ से इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते साल दिसंबर में ही जेरेड इसाकमैन को नासा का नया प्रमुख बनाने का एलान किया था। 
विज्ञापन


ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल साइट पर साझा पोस्ट में लिखा,  'गहन समीक्षा के बाद, मैं नासा के प्रमुख के लिए जेरेड इसाकमैन के नामांकन को वापस ले रहा हूं। मैं जल्द ही एक नए उम्मीदवार की घोषणा करूंगा जो मिशन से जुड़ा होगा, और अंतरिक्ष में अमेरिका को प्राथमिकता देगा।'
विज्ञापन


मस्क के करीबी हैं इसाक
गौरतलब है कि ट्रंप द्वारा मस्क के करीबी का नाम नासा प्रमुख के पद से वापस लेने का फैसला ऐसे समय किया गया है, जब हाल ही में मस्क ने भी ट्रंप सरकार में सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख का पद छोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के रिश्तों में दरार आ गई है। कई मुद्दों पर दोनों के बीच मतभेद हैं। ऐसे में इसाक का नामांकन वापस लेने के ट्रंप के फैसले के पीछे भी यही वजह हो सकती है। इसाक शिफ्ट4 नामक कंपनी के फाउंडर और सीईओ हैं। साल 2021 में मस्क की स्पेसएक्स की पहली चार्टर्ड फ्लाइट में इसाक ने अंतरिक्ष की यात्रा की थी, तब से ही दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है।  इसाकमैन करीब 1.9 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Gaza: युद्ध विराम प्रस्ताव पर अमेरिका ने नकारीं हमास की शर्तें, ट्रंप के विशेष दूत बोले- बिल्कुल स्वीकार नहीं

इसाक की बीती 9 अप्रैल को सीनेट के सामने गवाही भी हुई थी और जल्द ही वे पुष्टि के लिए सीनेट के समक्ष पेश होने वाले थे। हालांकि अब उनका नामांकन वापस लेने की खबरें आ रही हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed