फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Amid the fear of Omicron Australian PM Scott Morrison Covid 19 positive, after attending the ceremony at sydney school 

ऑस्ट्रेलिया: प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन कोरोना पॉजिटिव, सिडनी के स्कूल समारोह में हुए थे शामिल 

Wed, 15 Dec 2021 09:16 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 15 Dec 2021 09:16 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि वह एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 

विज्ञापन
Amid the fear of Omicron Australian PM Scott Morrison Covid 19 positive, after attending the ceremony at sydney school 
स्कॉट मॉरिसन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार को हुई कोरोना जांच में इसकी पुष्टि हुई है। खतरे वाली बात यह है कि शुक्रवार को ही वह सिडनी के एक स्कूल में आयोजित ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल हुए थे। इस सेरेमनी में करीब 1000 लोग पहुंचे थे। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि पीएम मॉरिसन में कोरोना की पुष्टि एक संक्रमित के संपर्क में आने के बाद हुई है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि कोविड-19 संक्रमित पाए जाने के बाद प्रधानमंत्री के दो आरटी-पीसीआर टेस्ट निगेटिव आ चुके हैं। ऐसे में चिकित्सकों ने कहा है कि उन्हें आइसोलेशन में रहने की जरूरत नहीं है। इसके बावजूद स्कॉट मॉरिसन पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। छह दिन बाद उनका फिर से टेस्ट किया जाएगा। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया में 1360 कोरोना के नए मामले सामने आए। जबकि, मंगलवार को 804 कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed