{"_id":"5ff2375a8ebc3e3b8c4eacd1","slug":"americas-famous-talk-show-presenter-larry-king-corona-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के मशहूर टॉक शो प्रस्तोता लैरी किंग हुए कोरोना संक्रमित ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका के मशहूर टॉक शो प्रस्तोता लैरी किंग हुए कोरोना संक्रमित
Mon, 04 Jan 2021 03:00 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 04 Jan 2021 03:00 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका के प्रसिद्ध टॉक शो प्रस्तुतकर्ता लैरी किंग
- फोटो : twitter
अमेरिका के मशहूर टॉक शो प्रस्तोता लैरी किंग के कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। परिवार ने कहा, लैरी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें लास एंजिलिस के सेडर्स सिनाई मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। 87 वर्षीय लैरी पिछले कई सालों से स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित हैं। लैरी ने अपने 60 वर्ष के कॅरियर में दो पीबॉडी पुरस्कार और बार एम्मी पुरस्कार समेत बहुत से सम्मान हासिल किए हैं।
विज्ञापन
दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 8.50 करोड़ हुआ पार
दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा रविवार को 8.50 करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या भी 18.45 लाख से ज्यादा हो गई। महामारी की चपेट में आए 6.02 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। विश्व में 2.30 करोड़ सक्त्रिस्य मामले हैं, जिनमें 1.06 लाख लोगों की स्थिति बेहद गंभीर है।
विज्ञापन