फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American women who married to an Islamic State fighter wants to come back to America

अमेरिका से भागी आईएस दुल्हन चाहती है वतन वापसी, जताया पछतावा

Mon, 11 Nov 2019 06:06 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 11 Nov 2019 06:06 AM IST
विज्ञापन
American women who married to an Islamic State fighter wants to come back to America
प्रतीकात्मक तस्वीर

अमेरिका से भागकर सीरिया में इस्लामिक स्टेट के एक लड़ाके से शादी करने वाली अलबामा की एक महिला ने दोबारा लौटने की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि उसे अपने किए का पछतावा है। उसका एक छोटा बेटा भी है, जिसके साथ वह सीरिया के शरणार्थी शिविर में गुजारा कर रही है और अब वतन वापसी चाहती है। लेकिन सरकार ने 24 वर्षीय होदा मुथाना को जगह देने से इनकार करते हुए कहा है कि वह अब अमेरिकी नागरिक नहीं है। 

विज्ञापन


एनबीसी न्यूज को दिए गए एक साक्षात्कार में मुथाना ने कहा है कि उन्हें साल 2014 में अपना देश छोड़कर चरमपंथी विचारधारा अपनाने का पछतावा है। मुथाना ने कहा, ‘कोई भी व्यक्ति जो ईश्वर में विश्वास करता है, वह मानता है कि हर कोई अपने आपको सुधारने का दूसरा मौका चाहता है। उसे मिलना भी चाहिए। भले ही उसके अपराध कितने भी जघन्य क्यों न हों। मुथाना ने कहा कि उसे अपनी जान का डर सता रहा है। गौरतलब है कि महिला अपने 18 महीने के बेटे के साथ वापस अमेरिका लौटना चाहती थी, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उसे ऐसा करने की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed