फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American women launching sex strike, know how long they will not make relationship and what is their demand

Sex Strike in US: अमेरिकी महिलाएं कर रहीं सेक्स हड़ताल, जानिए कब तक नहीं बनाएंगी संबंध और क्या है उनकी मांग

Mon, 27 Jun 2022 02:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 27 Jun 2022 02:25 PM IST
सार

अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात के अधिकार को खत्म कर दिया है। इससे 26 राज्य इस पर पाबंदी का कानून बनाने पर विचार कर रह रहे हैं।

विज्ञापन
American women launching sex strike, know how long they will not make relationship and what is their demand
अमेरिकी महिलाएं कर रहीं उग्र प्रदर्शन - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ महिलाएं अनूठी सेक्स हड़ताल करने जा रही है। इसके तहत देश में गर्भपात को कानूनी वैधता नहीं मिलने तक वे पुरुषों से संबंध नहीं बनाने का आह्वान कर रही हैं। अनूठी सेक्स स्ट्राइक की मांग सोशल मीडिया में जोर पकड़ती जा रही है। 

विज्ञापन

मामला यह है कि अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात के अधिकार को खत्म कर दिया है। इससे 26 राज्य इस पर पाबंदी का कानून बनाने पर विचार कर रह रहे हैं। इससे महिलाएं खफा हैं। वे अनूठे ढंग से इसके खिलाफ आंदोलन छेड़ रहे हैं। महिलाएं अपने इस आंदोलन में पुरुषों से भी सहयोग मांग रही हैं। 
विज्ञापन


किसी पुरुष से संबंध नहीं रखेंगी
अमेरिकी महिलाएं सोशल मीडिया के जरिए पुरुषों से तब तक सेक्स से बचने के लिए कह रही हैं जब तक कि गर्भपात का अधिकार की बहाली का संघीय कानून नहीं बनता। सोशल मीडिया में अनूठे हैशटैग से हड़ताल को लेकर अभियान चलाए जा रहे हैं। #SexStrike और #abstinence ट्रेंड हो रहे हैं। महिलाओं का कहना है कि हम गर्भावस्था का खतरा नहीं उठा सकती हैं, इसलिए हम किसी भी पुरुष के साथ यौन संबंध नहीं रखेंगे। पति के साथ भी संबंध नहीं बनाएंगे। जब तक हम गर्भवती नहीं होना चाहेंगी, तब तक यौन संबंध नहीं बनाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे शरीर पर हमारा अधिकार नहीं तो पुरुषों का भी नहीं
अमेरिकी महिलाओं का कहना है कि यदि हमारे शरीर पर हमारा अधिकार नहीं है तो पुरुषों का भी नहीं है। एक यूजर ने ट्वीट किया, 'मैं न्यूयॉर्क में रहती हूं और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ हूं। मैं ऐसे लोगों को ढूंढ रही हूं जो सेक्स स्ट्राइक का समर्थन कर रहे हैं। यही हमारी ताकत है। गर्भपात के अधिकार को संघीय कानून बनने तक सेक्स न करें।' देशव्यापी सेक्स स्ट्राइक का समर्थन करते हुए एक अन्य महिला ने लिखा 'जब तक महिलाओं को गर्भपात का कानूनी हक नहीं मिलता तब तक पुरुषों से संबंध न बनाएं।'

दुष्कर्म पीड़िता माया डेमरी भी अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जमकर भड़कीं हैं। उसने लिखा कि 'अगर यह दुनिया सोचती है कि वे हमेशा के लिए महिलाओं पर अत्याचार कर सकते हैं, तो हम अपने पैर सिकोड़ लेंगे।'  कैरोलाइन हीले ने कहा कि इस फैसले से संकेत मिलता है कि एक पुरुष की सेक्स लाइफ ज्यादा अहम है, बजाए महिला के। 


फैसले का हो रहा कड़ा विरोध, सीनेट के बाहर उग्र प्रदर्शन
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का कड़ा विरोध हो रहा है। इसके खिलाफ लोग सड़कों पर भी उतर आए हैं। एरिजोना कैपिटल के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। प्रदर्शनकारियों ने सीनेट भवन के शीशे के दरवाजों से धक्कामुक्की शुरू की तो कई सांसद हमले की आशंका से इमारत के तहखाने में जाकर छिप गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed