{"_id":"60665ac6aa1e5145721386be","slug":"american-vice-president-kamala-harris-talks-about-racial-hatred-with-religious-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : कमला हैरिस ने धार्मिक नेताओं से की नस्ली घृणा पर बातचीत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : कमला हैरिस ने धार्मिक नेताओं से की नस्ली घृणा पर बातचीत
Fri, 02 Apr 2021 05:14 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 02 Apr 2021 05:14 AM IST
सार
- कहा, मुश्किल वक्त में शक्ति, सहयोग व परामर्श का स्रोत हैं धार्मिक नेता
विज्ञापन
कमला हैरिस
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने नस्ली घृणा से प्रेरित अपराध और आव्रजन समेत कई मुद्दों पर धार्मिक नेताओं के साथ बातचीत करते हुए कहा कि धार्मिक नेता मुश्किल समय में शक्ति, सहयोग और परामर्श का स्रोत हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, इन लोगों ने उन परिवारों के साथ वर्चुअल या निजी तौर पर प्रार्थना की जिन्होंने जबरदस्त नुकसान झेला है।
इस बैठक में पांच धार्मिक नेता व्यक्तिगत रूप से शामिल हुए जबकि पांच अन्य वर्चुअल तरीके से शामिल हुए। इनमें से कोई भी अल्पसंख्यक धर्म का नेता नहीं था। हैरिस ने कहा, हमारे धार्मिक नेता होने के नाते आप बेघरों को आश्रय दे रहे हैं। आप भूखों को भोजन करा रहे हैं।
विज्ञापन
खासतौर से पिछले साल आपने न केवल वित्तीय और भौतिक बल्कि आध्यात्मिक मदद भी दी है। अब भी आप अडिग हैं। उन्होंने धार्मिक नेताओं से लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध भी किया। नस्ली घृणा से प्रेरित अपराध के बारे में बात करते हुए हैरिस ने कहा, मुझे पता है आप कई तरीकों से इस मुद्दे पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन