फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American student wins Paper plane championship by flying paper plane for 56 meters

56 मीटर तक कागज का जहाज उड़ाकर अमेरिकी छात्र ने जीती पेपर प्लेन वर्ल्ड चैंपियनशिप

Mon, 20 May 2019 03:09 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 20 May 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
American student wins Paper plane championship by flying paper plane for 56 meters
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

अमेरिका के एक छात्र ने 56 मीटक तक कागज का जहाज उड़ाकर पेपर प्लेन वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती है। शनिवार को यह प्रतियोगिता ऑस्ट्रिया में आयोजित की गई। इसमें भारत समेत 61 देशों की 380 यूनिवर्सिटी के छात्रों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


ये प्रतियोगिता तीन कैटेगरी में हुई। जिसमें हिस्सा ले रहे छात्रों ने खुद कागज के जहाज बनाकर उड़ाए। प्रतियोगिया अमेरिका के रहने वाले जैक हार्डी ने जीती। उनके द्वारा बनाए गए कागज के जहाज ने 56.61 मीटर की दूरी तय की।
विज्ञापन


वहीं, सर्बिया के लेजर दूसरे और स्लोवेनिया के रॉबर्ट तीसरे नंबर पर रहे। लेजर के जहाज ने 52.28 मीटर और रॉबर्ट के जहाज ने 46.36 मीटर की दूरी तय की। ऑस्ट्रियाई कंपनी रेडबुल ने यह आयोजन पहली बार 2006 में आयोजित करवाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये जहाज ए-4 साइज के पेपर से बनाए जाते हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए पार्टिसिपेंट्स अपनी किट लेकर पहुंचते हैं। आयोजक उन्हें उच्च क्वालिटी का ए-4 साइज का पेपर देते हैं। प्रतिभागियों को खुद उसी पेपर का जहाज डिजाइन करना होता है। 


पार्टिसिपेंट्स अपनी किट में कैंची, टेप, डिजाइन करने का सामान और गोंद ला सकते हैं। प्रतियोगिता के तहत जहाज की हर डिजाइन को उड़ाने की अनुमति दी जाती है। इस प्रतियोगिता में 61 देशों ने भाग लिया। 380 यूनिवर्सिटी के छात्रों ने खुद डिजाइन किए हुए जहाजों को उड़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed