फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American Sikh leader says assured by India about safety of the community worldwide

US: 'भारत ने पूरी दुनिया में सिखों की सुरक्षा पर आश्वस्त किया', अमेरिकी सिख नेता ने जयशंकर-राजनाथ की तारीफ की

Wed, 20 Mar 2024 12:15 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 20 Mar 2024 12:15 PM IST
सार

सिख नेता ने कहा कि सिख अमेरिकी समुदाय पंजाब और अमृतसर के विकास में मदद करने के लिए तैयार है। उन्होंने अमृतसर के युवाओं के लिए 100 छात्रवृत्तियों की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू के भाजपा में शामिल होने के फैसले का समर्थन भी किया। 

विज्ञापन
American Sikh leader says assured by India about safety of the community worldwide
जस्सी सिंह - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के एक प्रतिष्ठित सिख नेता ने बताया कि भारत सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत दुनियाभर में समुदाय की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। अमेरिका के सिख संगठन के जस्सी सिंह हाल ही में भारत का दौरा करके लौटे हैं। एक सिख प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्रियों से की विकास की बात
जस्सी सिंह ने बताया कि भारत के इन वरिष्ठ नेताओं के साथ उन्होंने बात की कि कैसे सिख समुदाय भारत की मदद कर सकता है और देश के विकास का हिस्सा बन सकता है। उन्होंने कहा, "हमें बहुत ही सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत सरकार दुनिया भर के सिख समुदाय की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।"
विज्ञापन


जस्सी सिंह ने आगे कहा, "बैठक में हमने पंजाब में विकास को लेकर चर्चा की। पंजाब को अलगाववादी आंदोलन के दौरान बहुत नुकसान का सामना करना पड़ा है।" उन्होंने अमेरिका और कनाडा के एक वर्ग का खंडन किया जिन्होंने आरोप लगाया कि भारत में उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। इस पर उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं है। अन्य समुदाय की तरह सिखों का भी अपना मुद्दा है। भारत में अन्य नागरिकों की तरह सिखों को भी समान अधिकार प्राप्त है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के सिख समुदाय अमृतसर के विकास में मदद को तैयार
सिख नेता ने कहा कि सिख अमेरिकी समुदाय पंजाब और अमृतसर के विकास में मदद करने के लिए तैयार है। उन्होंने अमृतसर के युवाओं के लिए 100 छात्रवृत्तियों की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू के भाजपा में शामिल होने के फैसले का समर्थन किया है। 


जस्सी सिंह ने कहा, "मैं उन्हें बधाई देना चाहूंगा। भाजपा में अनुभवी और एक वरिष्ठ राजनायिक का शामिल होना बहुत अच्छी बात है। यह भाजपा के लिए बड़ी उपलब्धि है।" उन्होंने आगे बताया कि भारत में उन्होंने अपने गृहनगर मध्य प्रदेश के इंदौर, पंजाब में अमृतसर और दिल्ली का भी दौरा किया। सिख नेता ने कहा, "मैंने भारत के युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना, गौरव और कुछ करने की उत्सुकता देखी। अब उन्हें मौके भी मिल रहे हैं।" उन्होंने बताया कि भारत में समय बिताना उनके लिए एक अद्भुद अनुभव था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed