फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American Regulatory authority allows Remdesivir drug for covid 19 treatment corona medicine

अमेरिका: अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के सभी मरीजों को दी जा सकती है रेमडेसिविर

Sat, 29 Aug 2020 02:05 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फोस्टर सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फोस्टर सिटी Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 29 Aug 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
American Regulatory authority allows Remdesivir drug for covid 19 treatment corona medicine
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Social media

अब अमेरिका में भी कोरोना के मरीजों को रेमडेसिविर की दवा दी जाएगी। अमेरिका का नियामक संस्था ने वहां के अस्पतालों में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए इस दवा के लिए अनुमित दे दी है। दवा निर्माता कंपनी गिलियड साइंसेज ने इस बारे में जानकारी दी है।

विज्ञापन



कंपनी का कहना है कि खाद्य और दवा प्रशासन (एफडीए) ने इस आपातकालीन स्थिति में कोरोना के इलाज के लिए इस्तेमाल की जा रही दवा रेमडेसिविर के प्रयोग का दायरा बढ़ा दिया है। अब अमेरिका के डॉक्टर अस्पताल में भर्ती मरीजों को इस दवा को लेने की सलाह दे सकेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि अब तक यह दवा कोरोना से संक्रमित मरीजों के गंभीर मरीजों को ही दी जाती थी। कैलिफोर्निया में फोस्टर सिटी स्थित गिलियड साइंसेज ने इस दवा को मंजूरी देने के लिए दस अगस्त को एफडीए में आवेदिन किया था और यह दवा अमेरिका में वेक्लुरि के नाम से बेची जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती मरीजों पर हाल ही में एक सरकारी अध्ययन और गिलियड की ओर से एक सप्ताह पहले प्रकाशित अध्ययन किया गया था। इसके आधार पर आपातकालीन स्थिति में ही इस दवा के इस्तेमाल के दायरे को बढ़ाने की मंजूरी दी जा रही है। 

गिलियड के अध्ययन में पाया गया कि कोविड-19 से ग्रस्त जिन मरीजों को पांच दिन तक रेमडेसिविर दवा दी गई उनमें ठीक होने की संभावना 65 प्रतिशत ज्यादा थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed