{"_id":"5f3481688ebc3e3ca40a0b22","slug":"american-president-donald-trump-gets-upset-after-nomination-of-kamala-harris-as-vice-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप भड़के, भारतवंशी को बताया ‘डरावना’ सदस्य","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप भड़के, भारतवंशी को बताया ‘डरावना’ सदस्य
Thu, 13 Aug 2020 06:30 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 13 Aug 2020 06:30 AM IST
विज्ञापन
joe beden and kamala harris
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाए जाने से भड़क गए हैं। उन्होंने हैरिस को अमेरिकी सीनेट का सबसे डरावना सदस्य बताते हुए कहा कि वह इस बात से हैरान हैं कि बिडेन ने हैरिस को उम्मीदवार बनाया है। ट्रंप ने उनकी पार्टी के माइक पेंस को हैरिस से बेहतर बताया।
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा, उस वक्त भी हैरिस से कतई प्रभावित नहीं हुआ था जब ने प्राइमरी चुनावों में डेमोक्रेटिक नामांकन पाने की कोशिश में जुटी थीं। ट्रंप ने कहा, कमला हैरिस ने एक सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ब्रेट केनवाग के साथ इस हद तक बुरा बर्ताव किया था, जो बहुत भयानक था। मैं उसे जल्द भूल नहीं सकता हूं।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले वर्ष 2018 में जस्टिस ब्रेट पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था और सुनवाई के दौरान कमला हैरिस ने जस्टिस पर कई तीखे सवाल दागे थे।