{"_id":"5caaf8f2bdec22140b20aaae","slug":"american-internal-security-chief-kirstjen-nielsen-resigns","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी आंतरिक सुरक्षा प्रमुख नीलसन का इस्तीफा, परिजनों से बच्चों को दूर करने की रही है छवि","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी आंतरिक सुरक्षा प्रमुख नीलसन का इस्तीफा, परिजनों से बच्चों को दूर करने की रही है छवि
Mon, 08 Apr 2019 01:02 PM IST
आसिम खान
भाषा, वॉशिंगटन
भाषा, वॉशिंगटन
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को आंतरिक सुरक्षा प्रमुख क्रिस्शन नीलसन की विदाई की घोषणा की। उनके इस कदम ने देश की दक्षिणी सीमा पर अवैध ढंग से प्रवेश करने की घटनाओं में बढ़ोत्तरी के बीच आव्रजन नीति को सख्त करने के उनके इरादे को एकबार फिर रेखांकित किया है।
विज्ञापन
अपने 18 महीने के कार्यकाल में उनकी छवि बच्चों को उनके माता-पिता से दूर करने वाली रही है, जिसके कारण प्रगतिशील समूहों और विपक्षी डेमोक्रेटिक लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे, लेकिन ट्रंप पर इसका कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन
ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘आंतरिक सुरक्षा प्रमुख क्रिस्शन नीलसन अपना पद छोड़ रही हैं और मैं उनकी सेवाओं के लिए उनका शुक्रिया अदा करता हूं।’ उन्होंने कहा कि अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा आयुक्त केविन मैक्लेनन कार्यवाहक के तौर पर उनका कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
नीलसन ने ट्विटर पर इस्तीफा पत्र साझा करते हुए कहा, ‘नए युग में आंतरिक सुरक्षा सुधार में हमारी प्रगति के बावजूद, मैं इस बात को लेकर प्रतिबद्ध हूं कि यह पद छोड़ने के लिए सही समय है।’