फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   american house of commons bans eating cats and dogs,5000 us dollars fine

अमेरिकी संसद ने कुत्ते और बिल्ली खाने पर लगाया प्रतिबंध, 5,000 अमेरिकी डॉलर का होगा जुर्माना

Thu, 13 Sep 2018 10:11 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Sep 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
american house of commons bans eating cats and dogs,5000 us dollars fine
कुत्ते-बिल्ली खाना मना

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने बुधवार को एक विधेयक पारित किया जिसके तहत इंसानों के भोजन के लिए कुत्तों और बिल्लियों के वध पर रोक लगाई जाएगी।

विज्ञापन


कुत्ता एवं बिल्ली मांस व्यापार निषेध कानून 2018 का उल्लंघन करने पर 5,000 अमेरिकी डॉलर (3,50,000 से अधिक रुपए) का जुर्माना लगाया जाएगा। एक अन्य प्रस्ताव में सदन ने चीन, दक्षिण कोरिया और भारत सहित सभी देशों से कुत्तों और बिल्लियों के मांस का व्यापार बंद करने का अनुरोध किया।

कांग्रेस सदस्य क्लाउडिया टेनी ने कहा, ‘कुत्ते और बिल्ली साथी और मनोरंजन के लिए होते हैं। दुर्भाग्य से, चीन में हर साल इंसान के भोजन के लिए एक करोड़ से अधिक कुत्तों को मार दिया जाता है।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘इन चीजों के लिए हमारे करुणामय समाज में कोई स्थान नहीं है। यह विधेयक अमेरिका के मूल्यों को परिलक्षित करता है और सभी देशों को एक सख्त संदेश देता है कि हम इस अमानवीय और क्रूर बर्ताव का साथ नहीं देंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्ताव में चीन, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, थाइलैंड, फिलिपीन, इंडोनेशिया, कंबोडिया, लाओस, भारत और अन्य देशों की सरकारों से कुत्तों और बिल्लियों के मांस के व्यापार पर प्रतिबंध लगाने वाले कानूनों को अपनाने और उसे लागू करने का अनुरोध किया गया है।

इनपुट : भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed