फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American driver training company Zutobi report South Africa most dangerous country in world to drive

Report: दक्षिण अफ्रीका गाड़ी चलाने के लिए दुनिया का सबसे खतरनाक देश, 49वें पायदान पर भारत

Sat, 29 Mar 2025 10:43 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 29 Mar 2025 10:43 PM IST
सार

अमेरिकी ड्राइवर प्रशिक्षण कंपनी जुटोबी ने 53 देशों में किए गए शोध के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की है। जिसके अनुसार, दक्षिण अफ्रीका गाड़ी चलाने के लिए दुनिया का सबसे खतरनाक देश है। इस सूची में भारत 49वें पायदान पर है।

विज्ञापन
American driver training company Zutobi report South Africa most dangerous country in world to drive
कार ड्राइविंग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik.com

विस्तार

गाड़ी चलाने के लिहाज से दक्षिण अफ्रीका दुनिया का सबसे खतरनाक देश है। इस सूची में भारत 49वें पायदान पर है, जबकि नीचे से सूची में पांचवें स्थान पर है। एक शोध के मुताबिक, यूरोपीय देश नार्वे गाड़ी चलाने के लिए सबसे सुरक्षित है।

विज्ञापन


अमेरिकी ड्राइवर प्रशिक्षण कंपनी जुटोबी ने 53 देशों में किए गए शोध के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की है। इस सूची में भारत 49वें स्थान पर है, जबकि अमेरिका तीसरे (51वें) पायदान पर है। लगातार चौथे साल नार्वे पहले पायदान पर है, उसे गाड़ी चलाने के लिए सबसे सुरक्षित देश माना गया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका लगातार दूसरे साल सबसे निचले पायदान पर रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Auto Tariffs: टैरिफ बढ़ने के डर से अमेरिका में कार खरीदने की होड़, कुछ कंपनियों को नजर आया बिक्री का मौका!
विज्ञापन
विज्ञापन


शोध में इन बातों का किया गया विश्लेषण
जुटोबी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि शोध में उसने हाईवे पर गति सीमा, ड्राइवरों के लिए रक्त में अल्कोहल की मात्रा की सीमा और सड़क यातायात मृत्यु दर जैसे संकेतकों के आधार पर देशों का विश्लेषण किया। ताकि वाहन चलाने के लिए दुनिया के सबसे सुरक्षित और सबसे खतरनाक देशों का निर्धारण किया जा सके।

ये भी पढ़ें: 2025 MG Astor: भारत में लॉन्च हुई 2025 एमजी एस्टर एसयूवी, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है नया

सड़क हादसों में मौतों की संख्या घटी
सभी देशों में प्रति एक लाख पर अनुमानित सड़क हादसों में मौतों की औसत संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 8.9 से घटकर 6.3 हो गई है। जबकि हर देश में राष्ट्रीय गति सीमा और रक्त अल्कोहल सांद्रता सीमा में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed