{"_id":"5d70e19f8ebc3e013c6ca4db","slug":"american-china-trade-war-was-a-another-reason-russia-china-friendship-is-taking-new-shape","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के साथ साथ चीन से भी बढ़ रही है रूस की दोस्ती, अमेरिकी ट्रेडवॉर के चलते बढ़ी नजदीकियां","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत के साथ साथ चीन से भी बढ़ रही है रूस की दोस्ती, अमेरिकी ट्रेडवॉर के चलते बढ़ी नजदीकियां
Thu, 05 Sep 2019 03:51 PM IST
Harendra Chaudhary
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Thu, 05 Sep 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन
- फोटो : PIB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल की रूस यात्रा से दोनों देशों के बीच दोस्ती और मजबूत हुई है। रूस ने भारत के साथ मिजाइल निर्माण में भी दिलचस्पी दिखाई है। लेकिन दूसरी तरफ लंबे समय तक चीन के साथ तनाव पूर्ण रिश्ते रखने वाले रूस ने अब चीन के साथ भी मजबूत दोस्ती की इबारत लिखनी शुरु कर दी है। चीन और अमेरिका के बीच चल रही ट्रेड वॉर और रूस और अमेरिका की पुरानी प्रतिद्वंदिता रूस और चीन को नजदीक ला रही है। हाल ही में चीन और रूस के बीच हैवी हेलीकॉप्टर बनाने को लेकर डील पर दस्तखत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन-रूस मिल कर बनाएंगे हेलीकॉप्टर
मास्को के नजदीक झूकोव्स्की में चल रहे रशियन इंटरनेशनल एविएशन एंड स्पेस सलून 2019 (मैक्स) में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीन के उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मियाओ वी ने बताया कि इस डील के तहत दोनों देश के बीच हैवी हेलीकॉप्टर विकसित करने को लेकर समझौता हुआ है। जिसके बाद चीन सरकार इस प्रोजक्ट को शीघ्रता से शुरू करने के लिए अपनी सहमति प्रदान करेगी।
विज्ञापन
चीन में बनेंगे 200 हैवी हेलीकॉप्टर्स
रूम में हो रहे इस मैगा इवेंट में चीन प्रमुख पार्टनर है। यह एडवांस हैवी लिफ्ट कॉप्टर होगा और 40-टन क्षमता वाला होगा, जो 15 टन तक का बोझ उठा सकेगा। यह हेलीकॉप्टर 630 किमी की दूरी 300 किमी प्रति की रफ्तार से तय कर सकेगा। इसे बनाने वाली कंपनी रशियन स्टेट कॉर्पोरेशन (रॉस्टेक) के प्रतिनिधि विक्टर क्लादोव का कहना है कि इस समझौते के तहत ऐसे 200 हैवी हेलीकॉप्टर्स चीन में बनाए जाएंगे, जिनकी डिलीवरी 2032 तक होगी।
विज्ञापन