फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American Airlines extends cancellation of Boeing 737 max 8 through August

अमेरिकन एयरलाइंस ने बोइंग 737 मैक्स की उड़ानों पर अगस्त तक लगाई रोक

Mon, 15 Apr 2019 08:50 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 15 Apr 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
American Airlines extends cancellation of Boeing 737 max 8 through August
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

अमेरिकन एयरलाइंस ने रविवार को बोइंग 737 मैक्स की उड़ानों को अगस्त के मध्य तक स्थगित करने की घोषणा की है। हालांकि एयरलाइंस बोइंग और अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) द्वारा विमानों के कंट्रोल सिस्टम को ठीक करने का इंतजार कर रही हैं। इसी सिस्टम के कारण पांच महीने से भी कम समय में विमान से दो बड़े हादसे हुए हैं। विमानों को कैंसल करने से 19 अगस्त तक रोजाना 115 उड़ानें प्रभावित होंगी।


loader

अमेरिकन एयरलाइंस ने रविवार को बोइंग 737 मैक्स की उड़ानों को अगस्त के मध्य तक स्थगित करने की घोषणा की है। हालांकि एयरलाइंस बोइंग और अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) द्वारा विमानों के कंट्रोल सिस्टम को ठीक करने का इंतजार कर रही हैं। इसी सिस्टम के कारण पांच महीने से भी कम समय में विमान से दो बड़े हादसे हुए हैं। विमानों को कैंसल करने से 19 अगस्त तक रोजाना 115 उड़ानें प्रभावित होंगी।

एयरलाइन ने एक खत में कहा है कि उसने गर्मियों की यात्रा के मौसम में ये कदम ग्राहकों में विश्वास बनाए रखने के लिए उठाया है। बीते महीने बोइंग 737 मैक्स की सेवाओं पर दुनियाभर में रोक लग गई थी। ऐसा इथोपिया विमान हादसे के बाद हुआ। इथोपिया विमान हादसे से पहले इंडोनेशिया में भी लायन एयर का बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दोनों हादसों में 346 लोगों की मौत हो चुकी है।

बोइंग के सॉफ्टवेयर में खराबी दोनों ही हादसों का कारण बनी। वहीं इन दोनों हादसों में काफी समानताएं भी पाई गईं। बाद में ऐसी कई रिपोर्ट आईं, जिनसे पता चला कि इन दोनों हादसों के अलावा कई पायलटों ने भी बोइंग के इस सिस्टम को लेकर शिकायत की थी।

बीते हफ्ते साउथवेस्ट एयरलाइंस ने भी यही कदम उठाया। ठीक इसी तरह युनाइटेड एयरलाइंस ने भी जून तक 737 मैक्स 8 की उड़ानों को रद्द कर दिया है। इथोपिया विमान हादसे की अभी भी जांच चल रही है। हादसे की प्राथमिक जांच में पता चला है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले कई बार हवा में ऊपर नीचे हो रहा था। वहीं जांचकर्ताओं का ध्यान विमान के एंटी-स्टॉल सॉफ्टवेयर पर है। 

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed