फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American Airlines cancels hundreds of flights over staff shortage

संकट: अमेरिकी एयरलाइंस में पायलटों और कर्मचारियों की भारी कमी, सैकड़ों उड़ानें रद्द

Sun, 31 Oct 2021 03:16 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 31 Oct 2021 03:16 PM IST
सार

अमेरिका में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के सामने बड़ा संकट आ गया है। पायलटों और कर्मचारियों की कमी की वजह से सैकड़ों फ्लाइट्स अब तक रद्द हो चुकी हैं। हालांकि, अधिकारी जल्द ही सेवा बहाल होने का भरोसा दे रहे हैं। 

विज्ञापन
American Airlines cancels hundreds of flights over staff shortage
अमेरिकन एयरलाइंस - फोटो : twitter

विस्तार

अमेरिका में एयरलाइंस कंपनियों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को भयानक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  कर्मचारियों की कमी के कारण सैकड़ों उड़ानें रद्द करनी पड़ रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक सैकड़ों फ्लाइट्स रद्द किए जा चुके हैं। अमेरिकन एयरलाइंस के सीईओ डेविड सीमोर ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते कर्मचारियों की कमी आई हैं जिसके चलते उड़ाने प्रभावित हो रही हैं। कंपनी के डलास हब में क्षमता बुरी तरह से प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि आगामी उड़ानों में भी देरी की स्थिति बन सकती है। 

विज्ञापन


सैकड़ों फ्लाइट्स रद्द
अमेरिकन एयरलाइंस कंपनी के सीनियर अधिकारी ने बताया कि मौसम में अचानक आए बदलाव की वजह से कर्मचारियों को व्यवस्थित करना काफी मुश्किल हो रहा है और फ्लाइट को लेकर जाने वाले पायलट भी सही वक्त पर वापस नहीं लौट पा रहे हैं, जिससे उड़ानें कैंसिल की जा रही है। उन्होंने कहा कि, उन्हें उम्मीद है कि "नए महीने की शुरुआत से परिचालन बहाल हो जाएगा। कंपनी की तरफ से उन 1800 कर्मचारियों को वापस काम पर बुलाया गया है, जिन्हें स्टैंडबाय पर रखा गया था और कंपनी की तरफ से कहा गया है, इस साल दिसंबर के महीने तक 600 फ्लाइट कर्मचारी और चार हजार एयरपोर्ट कर्मचारियों की बहाली की जाएगी।
विज्ञापन


कंपनी ने बड़ी संख्या में की थी छटनी
कोरोना के दौरान लॉकडाउन की वजह से अमेरिकन एयरलाइंस ने भारी तादाद में अपने कर्मचारियों की छंटनी कर दी थी, जिनमें पायलट से लेकर एयरपोर्ट के दूसरे स्टाफ भी शामिल थे। अब अनलॉक होने के बाद एयरलाइन कंपनी को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। अमेरिकन एयरलाइंस ने पिछले साल भयानक स्तर पर छंटनी की थी, लेकिन अब फिर से काफी तेजी से पायलट और कर्मचारियों को हायरिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed