फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American Air force allows Sikh soldier to follow religious principles on duty

अमेरिकी वायुसेना ने पहली बार सिख-अमेरिकी वायुसैनिकों को दाढ़ी, पगड़ी रखने की अनुमति दी

Fri, 07 Jun 2019 12:56 PM IST
Prachi Priyam वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Fri, 07 Jun 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
American Air force allows Sikh soldier to follow religious principles on duty
America

अमेरिकी वायुसेना में पहली बार धर्म के आधार पर किसी सैनिक को पहनावे में छूट मिली है। अमेरिकी हवाई बल के एक सिख वायुसैनिक हरप्रीतिंदर सिंह बाजवा को दाढ़ी, पगड़ी और लंबे केश रखने की अनुमति दे दी गई है। 

विज्ञापन


2017 में अमेरिकी वायुसेना में शामिल हुए बाजवा को सैन्य शाखा के ग्रूमिंग और ड्रेस कोड के नियमों के कारण अपने धार्मिक सिद्धांतों का पालन करने में कठिनाई हो रही थी। उन्होंने अपने पहनावे में छूट को लेकर आवेदन दिया था। न्यू यॉर्क के एक मीडिया समूह में छपी खबर के मुताबिक वायुसेना ने सिख अमेरिकन वेटेरन्स अलायंस और अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन (एसीएलयू) से प्रतिवेदन मिलने के बाद बाजवा को यह छूट दी। 
विज्ञापन


वायुसेना से अनुमति मिल जाने के बाद हरप्रीतिंदर सिंह बाजवा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि वायुसेना ने मुझे धार्मिक अनुकूलता की अनुमति दे दी है। आज, मुझे महसूस हो रहा है कि मेरे देश ने सिख संपदा को अपना लिया है और मैं इस अवसर के लिए हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मैककोर्ड वायुसेना स्टेशन में चालक दल के प्रमुख, बाजवा ड्यूटी पर मौजूद रहने वाले ऐसे पहले वायुसैनिक बन गए हैं जिन्हें वायुसेना में सेवा देते हुए सिख धर्म के अनुकूल पहनावे और धार्मिक सिद्धांतों के पालन की अनुमति मिली है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed