फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America working with Russia and China on arms control

रूस और चीन के साथ मिलकर हथियार नियंत्रण पर काम कर रहा अमेरिका

Wed, 06 Nov 2019 04:53 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 06 Nov 2019 04:53 AM IST
विज्ञापन
America working with Russia and China on arms control
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपती शी जिनपिंग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हम रूस और चीन के साथ एक बड़े हथियार नियंत्रण जैसे समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, हम अभी हथियार नियंत्रण देख रहे हैं। हम चीन और रूस के साथ काम कर रहे हैं।’

विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि वे दोनों देश भी इसे विशेष रूप से करना पसंद करेंगे क्योंकि हम परमाणु हथियारों के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन हम रूस और चीन के साथ एक प्रमुख हथियार नियंत्रण के समझौते को देख रहे हैं। बताते चलें कि हाल ही में ट्रंप प्रशासन ने दुनिया के अन्य देशों से अपील करते हुए रूस और चीन से हथियार नहीं खरीदने की अपील की थी।
विज्ञापन


अमेरिका ने कहा कि ये दोनों देश दुनिया में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए हथियारों की बिक्री का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा था कि इससे माहौल विषैला बन रहा है। हालांकि सहायक विदेश मंत्री क्लार्क कूपर ने किसी देश का नाम नहीं लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अमेरिका कई बार ये प्रयास कर चुका है कि भारत रूस से एस-400 ट्रिंफ एयर डिफेंस सिस्टम ना खरीदें। अमेरिका ने ऐसी ही कोशिश तुर्की को भी इस सिस्टम को खरीदने से रोकने के लिए कर चुका है।

भारत ने 40 हजार करोड में किया एस-400 का सौदा

भारत ने अक्तूबर 2018 रूस के साथ करीब 40 हजार करोड़ रुपये में एस-400 सिस्टम खरीदने के लिए सौदा किया। हाल ही में इसका भुगतान भी किया जा चुका है। वहीं, अमेरिका के राजनीतिक व सैन्य मामलों के सहायक विदेश मंत्री क्लार्क कूपर ने कहा था कि सहयोगी देशों को रूस और चीन से हथियार खरीदने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed