{"_id":"5dbb73318ebc3e0160261519","slug":"america-will-start-trade-talks-between-china-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका और चीन के बीच आज से फिर शुरू होगी व्यापार वार्ता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका और चीन के बीच आज से फिर शुरू होगी व्यापार वार्ता
Fri, 01 Nov 2019 05:25 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 01 Nov 2019 05:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका और चीन के शीर्ष व्यापार वार्ताकार शुक्रवार को फिर से बात करेंगे। चीन ने कहा है कि एपेक शिखर सम्मेलन को रद्द करने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इस सम्मेलन में दोनों देशों के नेताओं को मिलने की उम्मीद थी।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि दोनों बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच 18 महीने के व्यापार गतिरोध के बाद, चिली में नवंबर शिखर सम्मेलन के मौके पर बीजिंग के साथ प्रथम चरण के व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
विज्ञापन
लेकिन चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा ने बुधवार को घोषणा की कि शहर में हिंसक अशांति के कारण उनका देश अब इस कार्यक्रम की मेजबानी नहीं कर सकता। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि चीनी और अमेरिकी पक्षों पर बातचीत करने वाली टीमों ने निकटता से आपसी संपर्क बनाए रखना रखा है, और यह बातचीत वर्तमान में सुचारु रूप से चल रही है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्ष मूल योजना के अनुसार आगे की बातचीत और अन्य काम को आगे बढ़ाएंगे। व्हाइट हाउस ने बुधवार को बाद में कहा कि ट्रंप को अभी भी आने वाले हफ्तों में अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के साथ एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है।