तालिबान का खतरा: अपने दूतावास के कर्मचारियों को निकालने के लिए अफगानिस्तान में सेना भेजेगा अमेरिका
- अफगानिस्तान में करीब 3000 सैनिक भेजेगा अमेरिका
- अमेरिकी नागरिकों को वापसी के लिए विमान सुविधा और सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान में तेजी से बदल रहे हालात के मद्देनजर अमेरिका काबुल में दूतावास से कुछ और कर्मियों को वापस लाने के लिए अतिरिक्त सैनिक भेजने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के नेतृत्व वाली सरकार के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।
अफगानिस्तान में तालिबान आधे से ज्यादा प्रांतों को अपने जद में ले चुका है और अब वह काबुल की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए अमेरिका अपने दूतावास कर्मचारियों को निकालने के लिए सेना भेजने का फैसला किया है।
पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने बताया कि अमेरिकी रक्षा विभाग काबुल से दूतावास के कर्मचारियों को निकालने के लिए अफगानिस्तान में सेना भेजेगा। साथ ही कहा कि अगले 24-48 घंटों में काबुल हवाई अड्डे पर तीन पैदल सेना की बटालियनों को उतारा जाएगा। इनमें सैनिकों की संख्या 3,000 है। साथ ही कहा कि कतर में 3500 सैनिक स्टैंडबाई पर रहेंगे ताकि अफगानिस्तान से अमेरीकियों की वापसी को लेकर कोई भी दिक्कत होने पर एक्शन में आ जाएंगे।
The US Department of Defense will send troops in Afghanistan to evacuate embassy staff from Kabul, announces Pentagon Press Secretary John Kirby.
"3 infantry battalions to move to Kabul airport in the next 24-48 hours. That is roughly 3,000 troops," he says in a briefing pic.twitter.com/6MnWMbuCf5 — ANI (@ANI) August 12, 2021
ब्रिटेन भी अपने नागिरिकों को निकालेगा
ब्रिटेन के रक्षा सचिव बेन वालेस ने घोषणा की कि देश छोड़ने में ब्रिटिश नागरिकों की सहायता के लिए लगभग 600 सैनिकों को अफगानिस्तान भेजा जाएगा।