{"_id":"610c952a8ebc3e88c45ccf37","slug":"america-will-sell-weapons-worth-5500-crores-to-taiwan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौदा: ताइवान को 5,500 करोड़ के हथियार बेचेगा अमेरिका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सौदा: ताइवान को 5,500 करोड़ के हथियार बेचेगा अमेरिका
Fri, 06 Aug 2021 07:19 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, ताईपे
एजेंसी, ताईपे
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 06 Aug 2021 07:19 AM IST
सार
अमेरिका ने जापान से दो मिसाइल संबंधी रक्षा सौदों को भी मंजूरी दी है। इनका कुल मूल्य करीब 1,445 करोड़ रुपए आंका जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका ने बुधवार को करीब 5,500 करोड़ रुपए के हथियार ताइवान को बेचने की अनुमति दे दी है। ताइवान के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। अमेरिका ने यह अनुमति चीन के साथ जारी तनाव के दौरान दी है, जिसके कई मतलब निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी रक्षा सहयोग एजेंसी ने बयान दिया कि सौदे के तहत ताइवान को 155 एमएम सेल्फ प्रोपेल्ड होवित्जर सिस्टम और इससे संबंधित उपकरण मुहैया करवाए जा रहे हैं। ताइवान ने कहा कि इससे देश की रक्षा व्यवस्था व मजबूत होगी।
विज्ञापन
चीन की ओर से इसके लेकर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। चीन ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है और यहां मौजूद सरकार को कई बार हमले की धमकी दे चुका है।
अमेरिका ने जापान से दो मिसाइल संबंधी रक्षा सौदों को भी मंजूरी दी है। इनका कुल मूल्य करीब 1,445 करोड़ रुपए आंका जा रहा है।
हिंद-प्रशांत को प्रभाव मुक्त रखने पर चर्चा
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ईस्ट एशिया समिट में कहा कि वह आसियान के साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र को प्रभाव मुक्त बनाए रखने पर काम करेगा।