{"_id":"5f41ad9400f233409b1e890a","slug":"america-will-no-longer-call-xi-jinping-as-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन को बड़ा झटका, जिनपिंग को अब राष्ट्रपति नहीं कहेगा अमेरिका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन को बड़ा झटका, जिनपिंग को अब राष्ट्रपति नहीं कहेगा अमेरिका
Sun, 23 Aug 2020 05:13 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 23 Aug 2020 05:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
शत्रु अधिनियम के तहत शी जिनपिंग को जल्द ही अमेरिकी सरकार के किसी भी दस्तावेज में चीन का राष्ट्रपति नहीं कहा जाएगा। यह अधिनियम अमेरिकी अधिकारियों द्वारा जिनपिंग को महासचिव कहे जाने वाली टिप्पणियों का अनुसरण करता है। हालांकि इस सत्र में इसे कानून बनाने के लिए मतदान की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, वाशिंगटन में सांसदों ने संघीय सरकार द्वारा चीन के शीर्ष नेता को संदर्भित करने के तरीके को बदलने के लिए विधेयक पेश किया, जिसमें राष्ट्रपति शब्द के उपयोग पर रोक की बात कही गई है।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी में भूमिका के अनुसार चीन के शीर्ष नेता को संदर्भित किया जाना चाहिए। मौजूदा समय में चीन के शीर्ष नेता शी जिनपिंग तीन आधिकारिक उपाधि रखते हैं, जिनमें से कोई भी राष्ट्रपति नहीं है।
विज्ञापन
उन्हें शीर्ष नेता, केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष और कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव के रूप में संदर्भित किया जाता है। इसके बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत अंग्रेजी बोलने वाले बाकी देश आम तौर पर चीन के शीर्ष नेता को राष्ट्रपति के रूप में संबोधित करते हैं।
आलोचकों का कहना है कि राष्ट्रपति शब्द का अर्थ जनता द्वारा निर्वाचित नेता के लिए इस्तेमाल होता है, ऐसे में चीन के शीर्ष नेता को राष्ट्रपति कहना एक न चुने हुए नेता को अनुचित वैधता प्रदान करता है।
बनती है गलत धारणा
अधिनियम में कहा गया है कि चीन के शीर्ष नेता को राष्ट्रपति के रूप में संबोधित करने से यह धारणा बनती है कि देश के लोगों ने उन्हें लोकतांत्रिक माध्यम से चुना है। यह धारणा गलत है। इसे स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं माना जा सकता। अधिनियम को रिपब्लिकन पार्टी के सांसद स्कॉट पेरी ने पेश किया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन