{"_id":"5cbb7355bdec22143356ed4b","slug":"america-will-continue-to-negotiate-with-north-korea-pompeo","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया के साथ बातचीत करना जारी रखेगा अमेरिका: पोम्पियो","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उत्तर कोरिया के साथ बातचीत करना जारी रखेगा अमेरिका: पोम्पियो
Sun, 21 Apr 2019 01:00 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
माइक पोम्पियो (फाइल फोटो)
वार्ता से हटाए जाने की मांग के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु निरस्त्रीकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अमेरिका उत्तर कोरिया के साथ बातचीत जारी रखने की दिशा में काम करता रहेगा। इस सप्ताह की शुरुआत में उत्तर कोरिया द्वारा एक नए सामरिक निर्देशित हथियार के परीक्षण के बाद पोम्पियो की यह टिप्पणी सामने आई है।
विज्ञापन
वाशिंगटन दौरे पर आए वरिष्ठ जापानी अधिकारियों के साथ संयुक्त सम्मेलन में शीर्ष अमेरिकी राजनयिकों ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि हमारे पास अब भी उस परिणाम (परमाणु निरस्त्रीकरण) को हासिल करने का एक वास्तविक अवसर है और हमारी राजनयिक टीम आगे भी इस मामले को देखती रहेगी।’
विज्ञापन
पोम्पियो ने उत्तर कोरिया की उस मांग को अनदेखा कर दिया, जिसमें उसने वार्ता के लिए उनकी जगह ज्यादा सावधान और परिपक्व शख्स को लाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि कुछ भी नहीं बदला है। हमने बातचीत के लिए काम करना जारी रखा है। वह अभी भी टीम के प्रभारी हैं। दो दिन पहले पहले उत्तर कोरिया ने पोम्पियों को परमाणु वार्ता से हटाए जाने की मांग की थी। बताते चलें कि किम जोंग उन की निगरानी में उत्तर कोरिया ने बुधवार नए सामरिक निर्देशित हथियार का परीक्षण किया था।
विज्ञापन