फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America will begin imposing visa restrictions on Chinese individuals involved in several activities

चीनी नागरिकों पर वीजा प्रतिबंध लगाने की आज से शुरुआत करेगा अमेरिका : पोम्पियो

Wed, 26 Aug 2020 11:13 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 26 Aug 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
America will begin imposing visa restrictions on Chinese individuals involved in several activities
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि आज (बुधवार) विदेश विभाग चीन के लोगों पर वीजा प्रतिबंध लगाने का काम शुरू करेगा। ये कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ की जाएगी जो दक्षिण चीन सागर में विवादित आउटपोस्ट के निर्माण या सैन्यीकरण के लिए जिम्मेदार होंगे। 

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि वो लोग भी इस कार्रवाई की जद में आएंगे जो दक्षिण पूर्वी एशियाई दावेदारों की अपतटीय संसाधनों तक उनकी पहुंच को बाधित करने के लिए चीन द्वारा बनाए जा रहे दबाव में शामिल हैं। पोम्पियो ने कहा कि ये लोग अब अमेरिका में प्रतिबंधित होंगे और उनके परिवार पर भी ये वीजा प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन की 24 कंपनियों को अमेरिका ने इकाई सूची में डाला
अमेरिका के वाणिज्य विभाग ने बताया है कि उद्योग एवं सुरक्षा ब्यूरो ने 24 चीनी कंपनियों को इकाई सूची में जोड़ा है। विभाग ने बताया कि यह कार्रवाई इन कंपनियों द्वारा दक्षिण चीन सागर में चीन की सेना द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदित कृत्रिम द्वीप बनाने और उसका सैन्यीकरण करने में सहायता करने की वजह से की गई है।
 

डोनाल्ड ट्रंप को दोबारा राष्ट्रपति चुनने की अपील
इससे पहले अमेरिका में इस साल होने वाले चुनाव को लेकर पोम्पियो ने ट्रंप का समर्थन किया था। एक कार्यक्रम में अमेरिका के नागरिकों से उन्होंने कहा कि अगर वे देश को सुरक्षित रखना चाहते हैं और अपनी स्वतंत्रता बरकरार रखना चाहते हैं तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फिर से सत्ता में लाएं।


पोम्पियो ने कहा, ‘चीन में, उन्होंने (डोनाल्ड ट्रंप) चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की आक्रामकता का पर्दाफाश किया। राष्ट्रपति ने चीन को चीनी वायरस को छुपाने और उसे अमेरिका और दुनियाभर में लोगों की जान लेने और आर्थिक विनाश के लिए जिम्मेदार ठहराया। वह न्याय होने तक शांत नहीं बैठेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed