फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America White House Caroline Levitt Donald Trumps Achievements Role in Ceasefire News In Hindi

US: 'अमेरिका की खोई साख बहाल की, कई संघर्ष विराम भी कराए', लेविट ने गिनाई ट्रंप की छह महीनों की उपलब्धियां

Thu, 24 Jul 2025 12:49 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 24 Jul 2025 12:49 AM IST
सार

दुनियाभर में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत नेतृत्व की सराहना की है। एक प्रेस ब्रीफिंग में लेविट ने दावा किया कि ट्रंप ने केवल छह महीनों में अमेरिका की खोई साख बहाल की है और वैश्विक स्तर पर कई शांति समझौते कराए हैं।

विज्ञापन
America White House Caroline Levitt Donald Trumps Achievements Role in Ceasefire News In Hindi
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट - फोटो : एएनआई वीडियो / रॉयटर्स

विस्तार

दुनियाभर के कई हिस्सों में चल रहे तनावपूर्ण स्थिति के बीच व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने वैश्चिक मंच पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड टंप की मजबूत नेतृत्व पर जोर दिया। मंगलवार को एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान लेविट ने कहा कि ट्रंप ने केवल छह महीनों में अमेरिका की साख को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहाल किया है और कई बड़े देशों के बीच शांति समझौते कराए हैं।

विज्ञापन


इस दौरान लेविट ने भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव का भी जिक्र किया। लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रोकने के लिए सीज़फायर सुनिश्चित किया, जो दक्षिण एशिया में स्थिरता के लिए एक बड़ा कदम है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: विदेशी छात्रों के वीजा प्रोग्राम पर ट्रंप प्रशासन की नई जांच, हार्वर्ड की फंडिंग पर मंडराया खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान-इस्राइल युद्ध भी खत्म करने का दावा
लेविट ने प्रेस वार्ता के दौरान बीते दिनों परमाणु कार्यक्रम को लेकर इस्राइल और ईरान के बीच हुए संघर्ष का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह खत्म कर दिया है, जिससे इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष को समाप्त करने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने शांति के लिए ताकत की नीति अपनाई, जिसने मध्य पूर्व में तनाव को कम किया।


नाटो देशों को रक्षा खर्च बढ़ाने को राजी किया
इस दौरान व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने नाटो देशों को ट्रंप द्वारा रक्षा खर्च बढ़ाने की के लिए राजी करने की बात पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि ट्रंप की अगुवाई में नाटो सदस्य देशों ने अपने रक्षा खर्च को बढ़ाकर जीडीपी का पांच% तक करने का वादा किया है। यह अमेरिका की पुरानी मांग रही है कि नाटो के सदस्य देश अपनी सैन्य भागीदारी और जिम्मेदारी को गंभीरता से लें। लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अफ्रीकी देशों रवांडा और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के बीच भी एक ऐतिहासिक शांति समझौता कराया, जो वर्षों से संघर्ष झेल रहे इन देशों के लिए राहत लेकर आया है।

ये भी पढ़ें:- Maldives: 'भारत पहला मददगार, उसका दिल भी बड़ा', पीएम मोदी की यात्रा से पहले बोले मालदीव के पूर्व विदेश मंत्री
 
तीन बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित
इसके साथ ही अपने बयान के अंत में प्रेस सचिव लेविट ने कहा कि इन तमाम शांति प्रयासों के चलते राष्ट्रपति ट्रंप को अब तक तीन अलग-अलग नोबेल शांति पुरस्कार नामांकन मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ केवल छह महीनों में हुआ है, जो ट्रंप के नेतृत्व की प्रभावशीलता को दिखाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed