फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   american journalist asked questions on inflation what president joe biden say in mic watch video

US President : जब पत्रकार ने पूछा महंगाई पर सवाल, राष्ट्रपति बाइडन चालू माइक में यह क्या कह गए, देखें वीडियो

Tue, 25 Jan 2022 07:41 AM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, वॉशिंगटन
एएनआई, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 25 Jan 2022 07:41 AM IST
सार

महंगाई को लेकर अचानक पूछे गए सवाल से बाइडन थोड़ा असहज हो गए। इस बीच चालू माइक में उन्होंने सवाल पूछने वाले पत्रकार के लिए अभद्र बात कह दी। समाचार एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो जारी किया है। देखिए।
 

विज्ञापन
american journalist asked questions on inflation what president joe biden say in mic watch video
राष्ट्रपति बाइडन ने पत्रकार को क्या दिया जवाब - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में एक पत्रकार के लिए ऐसी अभद्र बातें कह दीं, जिन्हें लेकर उन्हें खेद जताना पड़ सकता है। पत्रकार ने अमेरिका में महंगाई को लेकर सवाल पूछा था। 
विज्ञापन

 

महंगाई को लेकर अचानक पूछे गए सवाल से बाइडन थोड़ा असहज हो गए। इस बीच चालू माइक में उन्होंने सवाल पूछने वाले पत्रकार के लिए अभद्र बात कह दी। समाचार एजेंसी एएनआई ने सी-स्पान के सौजन्य से इसका वीडियो जारी किया है। देखिए वीडियो:-

विज्ञापन
 

राष्ट्रपति के कथन पर अमेरिकी मीडिया में बवाल मच सकता है और उन्हें इसके लिए खेद भी जताना पड़ सकता है। हालांकि व्हाइट हाउस ने इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा है। दरअसल फॉक्स न्यूज के पत्रकार ने राष्ट्रपति से अमेरिका में मुद्रास्फीति या महंगाई के बारे में सवाल पूछा था। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन्हें कथित तौर पर 'स्टुपिड सन आफ ए बिच' कह दिया। शायद उन्हें पता नहीं था कि माइक चालू है और उनका यह जवाब सार्वजनिक हो गया। हालांकि सवाल के तत्काल बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शोर मचने लगा था, जिसके कारण फॉक्स न्यूज के पत्रकार डूसी यह नहीं सुन सके कि राष्ट्रपति ने क्या कहा था। 




पत्रकार डूसी ने बाइडन से पूछा था कि 'क्या आपको लगता है कि महंगाई मध्यम अवधि में आपके एक राजनीतिक चुनौती बनेगी?  इस पर बाइडन ने कहा, 'नहीं, यह एक बड़ा मुद्दा है। इसके साथ ही बाइडन ने तंज करते हुए अभद्र बात कही। इसके बाद डूसी पत्रकारों के कमरे से  बाहर निकलते हुए चिल्लाते हुए सुना गया। पत्रकार डूसी ने बाद में फॉक्स न्यूज के अन्य पत्रकार ब्रेट बेयर से कहा कि अन्य पत्रकारों को उन्हें बताना था कि राष्ट्रपति ने क्या कहा क्योंकि वह शोर के कारण कुछ भी नहीं सुन सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed