{"_id":"66a1ac77b56679b0840503c7","slug":"america-warns-indian-banks-said-doing-business-with-russian-military-enterprises-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने भारतीय बैंकों को चेताया: कहा- रूसी सैन्य उद्यमों के साथ कारोबार कर रहे, रिश्तों पर पड़ेगा फर्क","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका ने भारतीय बैंकों को चेताया: कहा- रूसी सैन्य उद्यमों के साथ कारोबार कर रहे, रिश्तों पर पड़ेगा फर्क
Thu, 25 Jul 2024 07:08 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Thu, 25 Jul 2024 07:08 AM IST
सार
अमेरिका ने रूस के सैन्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों के साथ कारोबार से जुड़े भारतीय बैंकों को चेतावनी दी है कि वह अमेरिकी वित्तीय व्यवस्था तक अपनी पहुंच खो सकते हैं।
विज्ञापन
भारत और रूस प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : FERRPIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी उप वित्त मंत्री वेली एडेमो ने भारतीय बैंक एसोसिएशन को लिखे पत्र में कहा है, रूसी सेना मशीनों व सेमीकंडक्टरों के लिए आयात पर निर्भर है और इसके लिए जरूरी लेन-देन के लिए विदेशी वित्तीय संस्थाओं की ओर देख रही है। दिसंबर में राष्ट्रपति जो बाइडन ने उन विदेशी वित्तीय संस्थानों पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया था, जो रूसी सैन्य उद्यमों के साथ कारोबार कर रहे हैं। एडेमो ने लिखा है, अमेरिका भारत से आर्थिक रिश्ते और मजबूत करने के लिए उत्सुक है। दोनों देशों में कारोबार एक दशक में 110 फीसदी बढ़ा है। एडेमो ने तीस दिन में यह बताने के लिए कहा है कि बैंकों व वित्तीय संस्थानों को अमेरिकी आदेश व उसके प्रभावों के बारे अवगत कराने के लिए वह क्या कदम उठा रहा है।
अब तक दबाव में नहीं आया है भारत
पत्र में भारतीय बैंकों से जुड़ी किसी खास चिंता का जिक्र नहीं है, पर भारत पर लगातार रूस से दूरी बढ़ाने का दबाव है। हालांकि भारत अब तक किसी दबाव में नहीं आया है। यहां तक कि पीएम नरेंद्र माेदी ने इसी महीने रूस यात्रा के दौरान वहां निर्यात को और बढ़ाने पर चर्चा की थी।
अपने नागरिकों को मणिपुर जम्मू-कश्मीर न जाने को कहा
अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत यात्रा के दौरान देश के कुछ इलाकों में न जाने की सलाह दी है। भारत के लिए यात्रा परामर्श में संशोधन करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों से आतंकवाद और अशांति के कारण केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर (पूर्वी लद्दाख और इसकी राजधानी लेह को छोड़कर), सशस्त्र संघर्ष की संभावना के कारण भारत-पाकिस्तान सीमा के 10 किमी के भीतर, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में आतंकवाद के कारण और मणिपुर में हिंसा के कारण यात्रा नहीं करने को कहा है। इसके अलावा, मंत्रालय ने अमेरिकियों को पूर्वोत्तर राज्यों की यात्रा पर पुनर्विचार करने की भी सलाह दी है।