फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America warned its citizens going on trip china said be cautious

चीन यात्रा पर जा रहे अपने नागरिकों को अमेरिका ने चेताया, कहा- सतर्क रहें

Fri, 04 Jan 2019 01:36 PM IST
पूजा मेहरोत्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: पूजा मेहरोत्रा Updated Fri, 04 Jan 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
America warned its citizens going on trip china said be cautious
us-china

चीन और अमेरिका के बीच की तल्खी बढ़ती जा रही है। इसी के चलते अमेरिका ने चीन की यात्रा कर रहे अपने नागरिकों को अति सतर्कता बरतने की सलाह दी है। अमेरिका ने अपने नागरिकों को सतर्कता की सलाह देते हुए कहा है कि चूंकि चीन में ‘स्थानीय कानूनों को मनमाने तरीके से लागू किया जा रहा है’और अमेरिका-चीन की दोहरी नागरिकता वाले लोगों पर विशेष प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। अमेरिका ने चीनी अधिकारियों द्वारा दो कनाडाई नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद यह चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


नयी यात्रा चेतावनी में अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि चीनी अधिकारियों ने अमेरिकी नागरिकों को चीन से बाहर निकलने से रोकने के लिए ‘एग्जिट प्रतिबंध’ लगाने शुरू कर दिए हैं। कुछ मामलों में वह वर्षों तक अमेरिकी नागरिकों को चीन में रोके रखते हैं।
विज्ञापन


चेतावनी में आरोप लगाया गया है कि चीन ‘एग्जिट प्रतिबंध’ का इस्तेमाल दंडात्मक तरीके से करता है। जिसकी वजह से वह अमेरिकी नागरिकों को चीन सरकार की जांच में भाग लेने के लिए मजबूर कर सके लोगों को चीन वापस लौटने का लालच दे सके और दीवानी विवादों का फैसला चीनी पक्षकारों के पक्ष कराने में सहयोग,सहायता ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘ज्यादातर मामलों में अमेरिकी नागरिकों को एग्जिट प्रतिबंध के बारे में तब पता चलता है जब वह चीन छोड़ने की कोशिश करते हैं और उन्हें यह भी नहीं पता चल पाता कि यह प्रतिबंध कब तक चलेगा। एक्जिट प्रतिबंध के दौरान अमेरिकी नागरिकों को प्रताड़ित किया जाता है और उन्हें धमकाया भी जाता है।" 


चेतावनी में कहा गया है कि अमेरिकी नागरिकों को दूतावास से संपर्क किए बगैर और उनका अपराध बताए बगैर गिरफ्तार कर लिया जाता है।

विदेश मंत्रालय ने आगाह किया, "अमेरिकी नागरिकों से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कारणों का हवाला देते हुए लंबे समय तक पूछताछ की जाती है और उनकी हिरासत अवधि भी बढ़ा दी जाती है।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed