{"_id":"6053c1af68941c26ef0addcf","slug":"america-us-and-china-relationship-will-be-decided-by-meeting-of-top-officials-in-alaska","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: अलास्का में होने वाली शीर्ष अधिकारियों की बैठक से तय होंगे अमेरिका-चीन के रिश्ते","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: अलास्का में होने वाली शीर्ष अधिकारियों की बैठक से तय होंगे अमेरिका-चीन के रिश्ते
Fri, 19 Mar 2021 02:40 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 19 Mar 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
चीन और अमेरिका
- फोटो : फाइल फोटो
अमेरिका और चीन के शीर्ष अधिकारियों की अलास्का में होने वाली मुलाकात से दोनों देशों के रिश्ते तय होंगे। कहा जा रहा है कि इस बैठक में दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बीच संबंधों की एक नई परीक्षा का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
हालांकि, इस टकराव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है कि वह अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप के शासन के दौरान उठाए गए कठोर कदमों से हाथ पीछे खींचने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
वहीं, चीन ने भी दबाव कम करने के कोई संकेत नहीं दिए हैं। न ही चीन ने दबाव कम करने के संकेत दिए हैं। हालांकि, दोनों देशों के बीच आज पहली आमने-सामने की बैठक के लिए मंच तैयार हो गया है।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन चीन सरकार के सलाहकार काउंसिलर वांग यी और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के विदेश मामलों के प्रमुख यांग जिएची अलास्का के एंकरेज में बृहस्पतिवार को मुलाकात करेंगे।
बैठक में व्यापार और तिब्बत, हांगकांग, चीन के पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र, ताइवान में मानवाधिकारों, दक्षिण चीन सागर में चीन के आक्त्रसमक कदमों और कोरोना वायरस वैश्विक महामारी पर चर्चा हो सकती है।