{"_id":"5ca147bdbdec221425447107","slug":"america-to-not-interfere-in-venezuela-internal-affairs-russia","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेनेजुएला के आंतरिक मामलों में दखल न दे अमेरिका: रूस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वेनेजुएला के आंतरिक मामलों में दखल न दे अमेरिका: रूस
Mon, 01 Apr 2019 04:35 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 01 Apr 2019 04:35 AM IST
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वह वेनेजुएला के आंतरिक मामलों में और दखल नहीं दे। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि रूस दक्षिण अमेरिकी देश पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मरिया जाखारोवा ने कहा, हम अनुग्रह करते हैं कि अमेरिका वेनेजुएला को धमकाना, उसकी अर्थव्यवस्था को बर्बाद करना और उसे गृह युद्ध की और धकेलना बंद करे। अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, अमेरिका समेत पश्चिमी देशों के इन आरोपों के विपरीत रूस वेनेजुएला में जान-बूझकर सैन्य उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहा। बता दें कि हाल में जारी एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रूसी वायुसेना के दो विमान 23 मार्च को करीब 100 सैनिकों और 35 टन सामान लेकर वेनेजुएला पहुंचे थे। जाखारोवा ने कहा, रूस द्वारा वेनेजुएला में किसी सैन्य अभियान का संचालन करने के कयास बिल्कुल निराधार हैं।
विज्ञापन
वेनेजुएला को वैध सहयोग देने को लेकर अमेरिका का रूस को प्रतिबंधों से डराने का प्रयास हास्यास्पद है। इस सबके बावजूद, रूस वेनेजुएला सरकार और विपक्ष के बीच बातचीत कराने का प्रयास करेगा। जाखारोवा ने आगे कहा, हम अपने देश को अपनी व्यक्तिगत आकांक्षाओं से ऊपर रखने वाली वेनेजुएला की सभी राजनीतिक ताकतों से आपस में बातचीत करने का आग्रह करते हैं। हम इसमें हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन